RSMSSB Junior Accountant Final Result: राजस्थान जूनियर अकाउंटेंट फाइनल रिजल्ट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | December 19, 2024 | 10:04 AM IST | 1 min read
आरएसएमएसएसबी जूनियर अकाउंटेंट फाइनल रिजल्ट 2024 जारी कर दिया गया है। आरएसएमएसएसबी जूनियर अकाउंटेंट परीक्षा 2024 जूनियर अकाउंटेंट और तहसील राजस्व अकाउंटेंट पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली : राजस्थान अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ने जूनियर अकाउंटेंट भर्ती परीक्षा के फाइनल नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। आरएसएमएसएसबी ने नतीजे पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किए हैं।
आरएसएमएसएसबी ने जूनियर अकाउंटेंट भर्ती परीक्षा 11 फरवरी 2024 को आयोजित की थी। बोर्ड द्वारा इस भर्ती में अभ्यर्थियों के पात्रता चेक करने एवं दस्तोवज सत्यापन के लिए 27 जून 2024 को लगभग दो गुना यानी कुल 10,519 अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई थी। इन सूचीबद्ध अभ्यर्थियो की पात्रता चेक करना एवं दस्तावेजों का सत्यापन निदेशालय, कोष एवं लेखा द्वारा किया गया है।
राजस्थान जूनियर अकाउंटेंट के लिए कुल 5190 पद (अनारक्षित क्षेत्र में 4911 और आरक्षित क्षेत्र में 279) और 198 पद तहसील राजस्व लेखाकारों के लिए उपलब्ध थे। इनमें अनारक्षित क्षेत्र के लिए 170 और आरक्षित क्षेत्र के लिए 28 पद हैं।
RSMSSB Junior Accountant Final Result: चयनित उम्मीदवारों की संख्या
- जूनियर अकाउंटेंट के लिए अनारक्षित क्षेत्र से 4527 उम्मीदवार और आरक्षित क्षेत्र से 222 उम्मीदवारों को मिलाकर कुल 4749 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
- तहसील राजस्व लेखाकार के लिए अनारक्षित क्षेत्र से 154 उम्मीदवार और आरक्षित क्षेत्र से 25 उम्मीदवारों को मिलाकर कुल 179 उम्मीदवारों को चयनित किया गया है।
RSMSSB Junior Accountant Final Result: गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए कटऑफ
- सामान्य - 605.9146
- महिला - 549.5234
- सामान्य ईडब्ल्यूएस - 569.5653
- महिला - 504.0375
- एससी - 488.9444
- महिला - 402.9965
- एसटी - 478.0445
- महिला - 428.2560
- ओबीसी - 585.2556
- महिला - 513.3256
RSMSSB Junior Accountant Final Result: अनुसूचित क्षेत्र के लिए कटऑफ
- सामान्य - 533.4701
- महिला - 454.3206
- एससी - 437.5710
- महिला - 404.7292
- एसटी - 317.7632
- महिला - 317.7632
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार