RSMSSB Patwari Recruitment 2025: पटवारी भर्ती अब 3727 पदों पर; फिर खुलेगी आवेदन विंडो, बोर्ड चेयरमैन की घोषणा
Santosh Kumar | April 28, 2025 | 03:47 PM IST | 2 mins read
बोर्ड चेयरमैन ने कहा कि राजस्थान पटवारी भर्ती पोर्टल को दोबारा खोलने की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। पहले भर्ती परीक्षा 11 मई को होनी थी।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (आरएसएमएसएसबी) ने पटवारी भर्ती 2025 के पदों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। बोर्ड के चेयरमैन आलोक राज ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर अभ्यर्थियों के साथ यह जानकारी साझा की। चेयरमैन ने अपने पोस्ट में लिखा कि अब आयोग द्वारा 3727 पदों के लिए पटवारी भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। हालांकि, पंजीकृत अभ्यर्थियों ने बोर्ड के इस फैसले पर नाराजगी जताई है।
बोर्ड अध्यक्ष के अनुसार पदों की संख्या में वृद्धि के कारण एक बार फिर आवेदन पोर्टल खोला जाएगा, जिससे जो अभ्यर्थी पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, वे अब फॉर्म भर सकेंगे। इससे योग्य अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
RSMSSB Patwari Bharti 2025: रजिस्ट्रेशन विंडो जल्द खुलेगी
बोर्ड चेयरमैन ने कहा कि राजस्थान पटवारी भर्ती पोर्टल को दोबारा खोलने की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। पहले भर्ती परीक्षा 11 मई को होनी थी, लेकिन अब इसे अगस्त या सितंबर तक कराने की योजना बनाई जा रही है।
राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 परीक्षा एक ही पारी में आयोजित करने की तैयारी चल रही है। नई परीक्षा तिथियों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। पहले कुल रिक्तियां 2020 थीं, जिन्हें अब बढ़ाकर 3727 कर दिया गया है।
Also read RSMSSB Patwari Recruitment 2025: राजस्थान पटवारी भर्ती अधिसूचना जारी, जानें प्रक्रिया, आवेदन शुल्क
RSMSSB Patwari Recruitment 2025: परीक्षा स्थगन से अभ्यर्थी नाखुश
पटवारी भर्ती 2025 परीक्षा स्थगित होने से उन अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है। अभ्यर्थियों का कहना है कि समय पर परीक्षा कराने का वादा किया गया था, लेकिन अब आखिरी वक्त में तिथि बढ़ाना उनके साथ अन्याय है।
एक अभ्यर्थी ने लिखा, "सर, यह सब प्लानिंग पहले ही कर लिया करो। मेरी शादी को ढाई साल हो गए हैं और मेरी पत्नी एक साल से ससुराल में रहकर सेल्फ स्टडी कर रही है। आपके निर्णय के कारण उसे अगस्त-सितंबर तक वहीं रहना पड़ेगा।"
साथ ही अभ्यर्थियों ने सुझाव दिया है कि जिन्होंने पहले ही फॉर्म भर दिया है, उन्हें जिलावार पदों की बढ़ी हुई संख्या के आधार पर फॉर्म में संशोधन करने का अवसर दिया जाना चाहिए। इससे वे अपनी पसंद और प्रदर्शन के अनुसार जिला चुन सकेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र