RSMSSB Jail Prahari Recruitment 2025: राजस्थान में जेल प्रहरी के 803 पदों पर निकली भर्ती; 10वीं पास करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | December 24, 2024 | 09:51 PM IST | 2 mins read
राजस्थान जेल गार्ड भर्ती 2024 के तहत सामान्य उम्मीदवारों के लिए 440 सीटें, एससी के लिए 120, एसटी के लिए 100, ओबीसी के लिए 95 और ईडब्ल्यूएस के लिए 48 सीटें शामिल हैं।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जेल प्रहरी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज यानी 24 दिसंबर से आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in के माध्यम से राजस्थान जेल गार्ड भर्ती 2024 के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
आरएसएमएसएसबी जेल प्रहरी भर्ती 2024 के तहत ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि 22 जनवरी, 2025 तय की गई है। कक्षा 10वीं पास अभ्यर्थी राजस्थान जेल प्रहरी 2024 भर्ती के तहत एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए पात्र होंगे। आरएसएमएसएसबी जेल गार्ड भर्ती 2024 के तहत कुल 803 पदों को भरा जाएगा।
आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी चाहिए। रिजर्व श्रेणी के तहत आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 जनवरी, 2025 से की जाएगी। सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों के लिए जेल गार्ड 2024 भर्ती परीक्षा 9, 10 और 12 अप्रैल, 2025 को आयोजित की जाएगी।
सामान्य, ईडब्ल्यूएस, एमबीसी, ओबीसी और अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को भर्ती परीक्षा के लिए 400 रुपये का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर जेल प्रहरी भर्ती 2024 नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
Rajasthan Jail Prahari Vacancy 2024: कैसे आवेदन करें?
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं और जेल गार्ड भर्ती अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद पंजीकरण करें और आवेदन फॉर्म भरें। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें। भरे गए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
RSMSSB Jail Guard Recruitment 2025: परीक्षा पैटर्न
लिखित परीक्षा में बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी। पेपर में 100 अंकों के लिए कुल 100 प्रश्न होंगे। सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन, तर्क एवं बुद्धि, सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी से प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है। पेपर अंग्रेजी और हिंदी माध्यम में आयोजित किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार