RSMSSB Answer Key 2024: राजस्थान एएनएम, जीएनएम भर्ती परीक्षा प्रोविजनल आंसर की जारी, आपत्तियां कराएं दर्ज
Abhay Pratap Singh | February 28, 2024 | 09:48 PM IST | 1 min read
आरएसएमएसएसबी एएनएम जीएनएम भर्ती परीक्षा 2024 का आयोजन 3 फरवरी को किया गया था। उम्मीदवार 29 फरवरी से 2 मार्च तक प्रोविजनल आंसर की के विरुद्ध आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ने सहायक नर्स मिडवाइफरी (एएनएम), जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी (जीएनएम) पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से प्रारंभिक उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
आरएसएमएसएसबी एएनएम, जीएमएम भर्ती परीक्षा के लिए जारी प्रीलिम्स आंसर की में उम्मीदवार 29 फरवरी से 2 मार्च 2024 तक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। जो उम्मीदवार उत्तर कुंजी से संतुष्ट संतुष्ट नहीं हैं, वे प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क का भुगतान करके अंतिम तिथि तक चुनौती दे सकते हैं।
राजस्थान में आरएसएमएसएसबी द्वारा इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3,646 पद भरे जाएंगे। जिनमें से 2,058 रिक्तियों पर एएनएम और 1,588 रिक्तियों पर जीएनएम के अभ्यर्थियों की भर्तियां की जाएंगी। उम्मीदवार अपनी एसएसओ आईडी की मदद से आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके प्रारंभिक उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
RSMSSB Answer Key 2024: डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से प्रीलिम्स आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, समाचार और अधिसूचना टैब पर विजिट करें।
- इसके बाद एएनएम, जीएनएम उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
आरएसएमएसएसबी एएनएम जीएनएम भर्ती परीक्षा 2024 का आयोजन 3 फरवरी को किया गया था। जारी सूचना में बताया गया कि प्रत्येक सही उत्तर के लिए कैंडिडेट को चार अंक दिए जाएंगे। वहीं, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा।
अगली खबर
]DSSSB Recruitment 2024: डीएसएसएसबी ज्यूडिशियल असिस्टेंट, पीए परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, 2 मार्च से होगा एग्जाम
डीएसएसएसबी दिल्ली कोर्ट में एसपीए, पीए और जेजेए पदों पर भर्ती के लिए टियर-1 और टियर-2 परीक्षा आयोजित करेगा। टियर-1 एग्जाम में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही टियर-2 परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’