RRC WR Recruitment 2024: आरआरसी डब्ल्यूआर में अप्रेंटिस के 5066 पदों पर होगी भर्ती, 22 अक्टूबर तक करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | September 24, 2024 | 08:34 AM IST | 2 mins read
एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों और महिला आवेदकों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती सेल (RRC), पश्चिमी रेलवे (WR) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरआरसी डब्ल्यूआर की वेबसाइट rrc-wr.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आरआरसी डब्ल्यूआर अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 22 अक्टूबर (शाम 5 बजे) है।
आरआरसी डब्ल्यूआर भर्ती 2024 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 10+2 शिक्षा प्रणाली के तहत कक्षा 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही, किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% कुल अंक प्राप्त किया हो। इसके अलावा, NCVT/ SCVT से मान्यता प्राप्त आईटीआई प्रमाणपत्र भी होना चाहिए।
इन पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की आयु 22 अक्टूबर 2024 तक 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों को पंजीकरण के समय आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का शुल्क देना होगा। हालांकि, एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों और महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।
इस भर्ती अभियान के तहत रेलवे भर्ती सेल कुल 5,066 अप्रेंटिस के पदों को भरेगा। नोटिस में कहा गया कि, अधिसूचना तिथि तक SSC/ITI परिणामों की प्रतीक्षा करने वाले अभ्यर्थी आवेदन के पात्र नहीं हैं। चयनित आवेदकों को एक वर्ष की अवधि के लिए अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग से गुजरना होगा। अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देख सकते हैं।
उम्मीदवारों का चयन मैट्रिकुलेशन (न्यूनतम 50 प्रतिशत कुल) और आईटीआई परीक्षा में आवेदकों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को संबंधित राज्य सरकार द्वारा नियमों के अनुसार निर्धारित दर पर प्रशिक्षण के दौरान स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।
RRC WR Recruitment 2024: आवश्यक दस्तावेज
आरआरसी डब्ल्यूआर अप्रेंटिसशिप भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- एसएससी (कक्षा 10वीं) या समकक्ष मार्कशीट।
- जन्म तिथि प्रमाण पत्र।
- सभी सेमेस्टरों की आईटीआई मार्कशीट।
- एनसीवीटी द्वारा जारी राष्ट्रीय व्यापार प्रमाणपत्र।
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
- दिव्यांग सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)।
- डिस्चार्ज सर्टिफिकेट व अन्य दस्तावेज।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा