RRC NR Apprentice Recruitment 2025: आरआरसी एनआर अपरेंटिस भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 25 नवंबर से शुरू होगा आवेदन
Saurabh Pandey | November 20, 2025 | 06:50 PM IST | 2 mins read
आरआरसी एनआर ने उम्मीदवारों को अंतिम समय में आवेदन जमा करने से बचने की भी सलाह दी है, क्योंकि समय सीमा के आसपास वेबसाइट पर अत्यधिक ट्रैफिक होने से तकनीकी समस्याएं हो सकती हैं।
नई दिल्ली : रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, उत्तर रेलवे (आरआरसी एनआर) ने विभिन्न मंडलों, इकाइयों और कार्यशालाओं में 4,116 अप्रेंटिस पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर से शुरू होगी, जबकि आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 24 दिसंबर 2025 है।
आरआरसी एनआर अपरेंटिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 24 दिसंबर 2025 तक 15 वर्ष पूरी हो जानी चाहिए और 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। दिव्यांग व्यक्तियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
आरआरसी एनआर अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 प्रणाली के तहत कम से कम 50% कुल अंकों के साथ कक्षा 10 (एसएससी/मैट्रिक) उत्तीर्ण होना चाहिए। एनसीवीटी या एससीवीटी द्वारा जारी संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र होना चाहिए। कक्षा 10वीं या आईटीआई के रिजल्ट की प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।
RRC NR Apprentice Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org पर जाएं।
- अब एक्ट अप्रेंटिस 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करें पर क्लिक करें।
- आरआरसी एनआर अपरेंटिस भर्ती आवेदन पत्र भरें।
- अब सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
- आरआरसी एनआर अपरेंटिस भर्ती आवेदन पत्र जमा करें और एक प्रिंटआउट ले लें।
RRC NR Apprentice Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
आरआरसी एनआर अपरेंटिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये ऑनलाइन मोड के माध्यम से भुगतान किया जाना है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/महिला अभ्यर्थियों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।
RRC NR Apprentice Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
आरआरसी एनआर अपरेंटिस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। चयन पूरी तरह से एक मेरिट सूची पर आधारित होगा, जो निम्नलिखित विषयों में प्राप्त अंकों के औसत से तैयार की जाएगी-
कक्षा 10वीं (न्यूनतम 50% अंक आवश्यक)
आईटीआई (संबंधित ट्रेड)
यदि अंक ग्रेड में दिए गए हैं, तो प्रतिशत की गणना ग्रेड के मध्य बिंदु के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवार पूरी जानकारी के लिए आरआरसी एनआर वेबसाइट पर उपलब्ध आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार