RRB Group D Recruitment 2025: आरआरबी रेलवे ग्रुप डी की विस्तृत अधिसूचना जल्द, 32000 से अधिक पदों पर वैकेंसी
Santosh Kumar | December 30, 2024 | 09:57 AM IST | 2 mins read
आरआरबी रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन सीबीटी, पीईटी, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) किसी भी समय आरआरबी रेलवे ग्रुप डी 2025 भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी कर सकता है। रेलवे में नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा मौका है। बोर्ड ने ग्रुप डी का संक्षिप्त अधिसूचना जारी किया है। इसके अनुसार, आरआरबी ग्रुप डी 2025 के लिए आवेदन 23 जनवरी 2025 से शुरू होंगे और 22 फरवरी 2025 तक जमा किए जा सकेंगे।
आरआरबी ग्रुप डी 2025 की आधिकारिक संक्षिप्त अधिसूचना आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर उपलब्ध है। यह परीक्षा भारतीय रेलवे में विभिन्न प्रवेश स्तर के पदों पर भर्ती के लिए वर्ष में एक बार आयोजित की जाती है।
आरआरबी ग्रुप डी के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एससी, एसटी और भूतपूर्व सैनिकों जैसी श्रेणियों को आयु में छूट मिलेगी। पात्रता से जुड़ी जानकारी विस्तृत अधिसूचना में जारी की जाएगी।
RRB Group D Vacancy 2024: आरआरबी रेलवे ग्रुप डी वैकेंसी
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 के जरिए रेलवे के विभिन्न विभागों में पॉइंट्समैन, असिस्टेंट, ट्रैक मेंटेनर, असिस्टेंट लोको शेड, असिस्टेंट ऑपरेशन और असिस्टेंट टीएल एंड एसी के पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के तहत कुल 32000 से अधिक पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए शुरुआती वेतन 22,500 रुपये से लेकर 25,380 रुपये प्रति माह तक है। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।
Also read RRB NTPC Exam Dates: आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम डेट्स किसी भी समय हो सकती है घोषित, जानें लेटेस्ट अपडेट
RRB Group D Bharti 2025: रेलवे ग्रुप डी आवेदन शुल्क
आरआरबी रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन सीबीटी, पीईटी, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। जबकि एससी/एसटी/एक्सएसएम/पीडब्ल्यूडी/महिला/ट्रांसजेंडर/अल्पसंख्यक/ईबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है।
रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आरआरबी ग्रुप डी पात्रता मानदंडों की जांच करनी चाहिए। जो उम्मीदवार पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करते हैं वे आवेदन करने के लिए अयोग्य होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार