RRB Paramedical Staff Recruitment 2026: आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड जानें

Saurabh Pandey | September 15, 2026 | 11:55 AM IST | 1 min read

आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आवेदन र सकते हैं।

सिलेक्शन प्रोसेस में कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल कैटेगरीज के तहत विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2026 (रात 11:59 बजे) है।

आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आरआरबी एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए 17 से 26 अक्टूबर तक करेक्शन विंडो खोलेगा। उम्मीदवार Create an Account’ फॉर्म और ‘चुनी गई आरआरबी’ में भरी गई जानकारी में बदलाव नहीं कर सकेंगे। इसके बाद स्क्राइब के लिए पात्र उम्मीदवारों को एप्लीकेशन पोर्टल पर अपने स्क्राइब का विवरण 27 से 31 अक्टूबर तक देना होगा।

RRB Paramedical Staff Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
शुल्क वापसी (CBT परीक्षा में शामिल होने पर)
सभी उम्मीदवारों के लिए
500 रुपये
400/- (लागू बैंक शुल्क काटकर वापस किया जाएगा)
एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक, PwBD, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग
250 रुपये
250/- (लागू बैंक शुल्क काटकर पूरा वापस किया जाएगा)

RRB Paramedical Staff Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

आरआरबी ने नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड), डायलिसिस टेक्नीशियन, ईसीजी टेक्नीशियन, लेबोरेटरी असिस्टेंट ग्रेड II, रेडियोग्राफर/X-रे टेक्नीशियन, हेल्थ और मलेरिया इंस्पेक्टर ग्रेड II, ऑप्टोमेट्रिस्ट और ऑडियोलॉजिस्ट और स्पीच थेरेपिस्ट जैसी विभिन्न पैरामेडिकल कैटेगरी के लिए कुल 590 वैकेंसी की घोषणा की है। रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं-

पद
7वें वेतन आयोग में पे लेवल
प्रारंभिक वेतन
मेडिकल मानक
आयु (1-1-2027 को)
कुल रिक्तियां (सभी RRB)
नर्सिंग अधीक्षक
7
44900 रुपये
C1
20-40
365
डायलिसिस तकनीशियन
6
35400 रुपये
B1
20-33
01
स्वास्थ्य एवं मलेरिया निरीक्षक ग्रेड II
6
35400 रुपये
C1
18-33
43
ऑडियोलॉजिस्ट एवं स्पीच थेरेपिस्ट
6
35400 रुपये
B1
21-30
01
फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड)
5
29200 रुपये
C2
20-35
118
रेडियोग्राफर एक्स-रे तकनीशियन
5
29200 रुपये
B1
19-33
25
ईसीजी तकनीशियन
4
25500 रुपये
C1
18-33
04
ऑप्टोमेट्रिस्ट
4
25500 रुपये
B1
18-33
02
लैब असिस्टेंट ग्रेड II
3
21700 रुपये
B1
18-33
31
कुल योग (सभी RRB)
-
-
-
-
590

Also read RUHS MO Recruitment 2026: राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्‍वविद्यालय में मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती शुरू

RRB Paramedical Staff Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती की चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]