RRB Paramedical Recruitment 2025: आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, लेटेस्ट अपडेट जानें
Abhay Pratap Singh | September 5, 2025 | 04:28 PM IST | 2 mins read
आरआरबी पैरामेडिकल ऑनलाइन फॉर्म 2025 भरने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन सुधार विंडो 21 से 30 सितंबर तक खुली रहेगी।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने विज्ञापन संख्या-03/2025 के तहत पैरामेडिकल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितंबर तक बढ़ा दी है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले, आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 8 सितंबर थी।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से आरआरबी द्वारा कुल 434 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें नर्सिंग सुपरिटेंडेंट के 272, डायलिसिस तकनीशियन के 4, स्वास्थ्य एवं मलेरिया निरीक्षक ग्रेड-2 के 33 और फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड) के 105 पद शामिल हैं। इसके अलावा, रेडियोग्राफर एक्स-रे व ईसीजी तकनीशियन के 4-4 और लेबोरेटरी सहायक ग्रेड-2 के 12 पद भरे जाएंगे।
RRB Paramedical Registration 2025: शैक्षणिक योग्यता
आरआरबी पैरामेडिकल फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड की जांच कर लेनी चाहिए:
- उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय से सीईएन में निर्धारित शैक्षिक/ तकनीकी/ व्यावसायिक योग्यताएं होनी चाहिए।
- निर्धारित शैक्षिक/ तकनीकी/ व्यावसायिक योग्यता की अपनी अंतिम परीक्षा के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे कैंडिडेट आवेदन के लिए पात्र नहीं हैं।
आरआरबी पैरामेडिकल रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2025 भरने वाले आवेदक की न्यूनतम आयु पद के अनुसार 18/ 19/ 20 वर्ष और अधिकतम आयु 33/ 35/ 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी, 2026 से की जाएगी। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट मिलेगी।
आरआरबी पैरामेडिकल आवेदन शुल्क एससी, एसटी, एक्स-सर्विसमैन, दिव्यांगजन, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक या ईबीसी के आवेदकों के लिए 250 रुपए है, जबकि अन्य सभी श्रेणियों के कैंडिडेट को 500 रुपए देना होगा। अधिक जानकारी के लिए आरआरबी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
RRB Paramedical Application Form 2025: संशोधित तिथियां
आरआरबी पैरामेडिकल एप्लीकेशन फॉर्म 2025 भरने के वाले उम्मीदवार नीचे सारणी में संशोधित तिथियों की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | पुरानी तिथि | संशोधित तिथि |
|---|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 8 सितंबर, 2025 | 18 सितंबर, 2025 |
| शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 10 सितंबर, 2025 | 20 सितंबर, 2025 |
| संशोधन शुल्क भुगतान के साथ संशोधन विंडो की तिथि | 11 से 20 सितंबर, 2025 तक | 21 से 30 सितंबर, 2025 तक |
|
पात्र स्क्राइब उम्मीदवारों को आवेदन पोर्टल में अपने स्क्राइब का विवरण दर्ज करने की तिथि
|
21 से 25 सितंबर, 2025 तक |
1 से 5 अक्टूबर, 2025 तक
|
अगली खबर
]National Teachers' Awards 2025: शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से किया सम्मानित
राष्ट्रपति ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा को अत्यधिक महत्व दिया जाना चाहिए। बालिकाओं की शिक्षा में निवेश करके, हम अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में एक अमूल्य निवेश करते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें