RRB NTPC UG Exam City Slip 2026: आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट परीक्षा की सिटी स्लिप 7 मई के लिए जारी
Saurabh Pandey | April 27, 2026 | 07:22 PM IST | 2 mins read
आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट परीक्षा शहर और तिथि देखने तथा एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए ट्रैवल अथॉरिटी (मुफ्त यात्रा पास) डाउनलोड करने का लिंक सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर लाइव (सक्रिय) हो गया है।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है। आरआरबी ने यह शहर सूचना पर्ची 7 मई को होने वाली परीक्षा के लिए जारी की है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके लॉगिन के माध्यम से अपनी परीक्षा शहर पर्ची देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट परीक्षा शहर और तिथि देखने तथा एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए ट्रैवल अथॉरिटी (मुफ्त यात्रा पास) डाउनलोड करने का लिंक सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर लाइव (सक्रिय) हो गया है।
RRB NTP UG Exam City Slip 2026: सिटी स्लिप डिटेल्स
- परीक्षा शहर का नाम
- परीक्षा तिथि
- परीक्षा का समय
- रिपोर्टिंग समय
- गेट बंद होने का समय
RRB NTP UG Exam City Slip 2026: सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड प्रक्रिया
- आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर आरआरबी एनटीपीसी यूजी 2026 के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक चुनें।
- इसके बाद आपको लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा।
- अब आवश्यक फील्ड में पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करें और लॉगिन करें।
- अब सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।
RRB NTP UG Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डेट
आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट एडमिट कार्ड 3 मई 2026 को क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइटों पर अपलोड किया जाएगा। आमतौर पर रेलवे परीक्षा से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करता है। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा केंद्र का पता, शिफ्ट का समय, फोटो, हस्ताक्षर आदि जैसी सभी आवश्यक जानकारी शामिल होती है।
RRB NTP UG Exam Dates 2026: परीक्षा तिथियां
आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट परीक्षाएं मई में 7, 8 और 9 को होंगी, जबकि जून में 13, 14, 16, 17, 18, 19, 20 और 21 जून 2026 को आयोजित की जाएंगी। परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों का आधार से जुड़ा बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपना मूल आधार कार्ड या ई-सत्यापित आधार का प्रिंटआउट लाना अनिवार्य है। यदि उम्मीदवारों ने पहले से आधार सत्यापन नहीं कराया है, तो उन्हें rrbapply.gov.in पर लॉगिन करके अपनी पहचान सत्यापित करने की सलाह दी जाती है, ताकि परीक्षा केंद्र में सुगम प्रवेश सुनिश्चित हो सके।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार