RRB NTPC Admit Card 2025: आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम के लिए जारी, परीक्षा तिथि जानें
Saurabh Pandey | June 2, 2025 | 08:36 AM IST | 1 min read
एनटीपीसी के लिए सीबीटी 1 परीक्षा 5 जून से 24 जून, 2025 तक 16 दिनों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अब अपनी परीक्षा तिथि, परीक्षा शहर का विवरण देख सकते हैं और आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2025 ग्रेजुएट लेवल परीक्षा के लिए जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इसे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्षेत्रीय आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट पर लॉगिन क्रेडेंशियल-पंजीकरण संख्या, यूजर पासवर्ड (जन्मतिथि) के साथ कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
RRB NTPC Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डिटेल
- अभ्यर्थी का नाम।
- लिंग (पुरुष/महिला)।
- जन्म तिथि।
- पिता का विवरण।
- परीक्षा केंद्र कोड।
- परीक्षा केंद्र।
- रिपोर्टिंग समय।
- आवेदक के हस्ताक्षर के लिए स्थान।
- परीक्षा के दौरान पालन करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश।
- परीक्षक के हस्ताक्षर के लिए स्थान।
RRB NTPC Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले अपने संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज करें।
- अपना एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
- अपना विवरण सत्यापित करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
RRB NTPC Exam Dates: परीक्षा तिथि
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) रेलवे बोर्ड में रिक्तियों को भरने के लिए गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) परीक्षा आयोजित कर रहा है। परीक्षाएं 5 जून से 24 जून तक आयोजित की जाएंगी।
RRB NTPC Exam 2025: परीक्षा पैटर्न
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा पैटर्न के मुताबिक परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, जिसके लिए अधिकतम 100 अंक होंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट है। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा
RRB NTPC Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
आरआरबी एनटीपीसी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी 1) 8,113 ग्रेजुएट लेवल के पदों और 3,445 अंडरग्रेजुएट लेवल के पदों के लिए आयोजित की जाएगी। इनमें कुछ रिक्तियां जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क और ट्रेन क्लर्क हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा