RRB Admit Card 2025: आरआरबी मिनिस्ट्रियल एवं आइसोलेटेड एडमिट कार्ड लिंक rrbcdg.gov.in पर एक्टिव, एग्जाम डेट
Saurabh Pandey | September 8, 2025 | 02:33 PM IST | 2 mins read
आरआरबी मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड एडमिट कार्ड 2025 में परीक्षा केंद्र का विवरण, रिपोर्टिंग समय और उम्मीदवार का विवरण जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है।
नई दिल्ली : रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने मिनिस्ट्रियल एवं आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती के लिए एडमिट कार्ड लिंक सक्रिय कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आरआरबी चंडीगढ़ की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी की तरफ से कहा गया है कि किसी भी अभ्यर्थी को व्यक्ति रूप से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। आरआरबी मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड एडमिट कार्ड 2025 में परीक्षा केंद्र का विवरण, रिपोर्टिंग समय और उम्मीदवार का विवरण जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है।
RRB Ministerial And Isolated Categories Admit Card: डाउनलोड प्रक्रिया
- आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in या अपने क्षेत्रीय आरआरबी की वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर, "मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी-ई-कॉल लेटर" लिंक पर जाएं।
- ई-कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना पंजीकरण नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- आरआरबी मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी के एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
RRB Admit Card 2025: एडमिट कार्ड विवरण
- परीक्षा संचालक का नाम
- परीक्षा का नाम
- पद का नाम
- उम्मीदवार का नाम
- पंजीकरण संख्या/रोल नंबर
- परीक्षा तिथि
- परीक्षा समय
- परीक्षा केंद्र का नाम
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर
- उम्मीदवार की तस्वीर
- महत्वपूर्ण निर्देश
RRB Ministerial and Isolated Categories: परीक्षा तिथि
आरआरबी की ओर से इस भर्ती परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित केंद्रों पर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) माध्यम में होगी। परीक्षा का आयोजन 10 से 12 सितंबर 2025 तक कराया जाएगा।
Also read HTET Result 2025: एचटीईटी रिजल्ट वेरिफिकेशन के बाद अब नतीजों के इंतजार में अभ्यर्थी
RRB Ministerial and Isolated Categories: परीक्षा पैटर्न
आरआरबी मिनिस्ट्रियल आइसोलेटेड भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। पीडब्ल्यूबीडी वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को पेपर हल करने के लिए अतिरिक्त 10 मिनट यानी कि 100 मिनट का समय प्रदान किया जाएगा। परीक्षा पैटर्न नीचे देख सकते हैं-
|
विषय
|
प्रश्नों की संख्या
|
अंक
|
अवधि
|
|---|---|---|---|
|
व्यावसायिक क्षमता (Professional Ability)
|
50
|
50
|
90 मिनट
|
|
सामान्य जागरूकता
|
15
|
15
|
90 मिनट
|
|
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति
|
15
|
15
|
90 मिनट
|
|
गणित
|
10
|
10
|
90 मिनट
|
|
सामान्य विज्ञान
|
10
|
10
|
90 मिनट
|
|
कुल
|
100
|
100
|
|
RRB: मार्किंग स्कीम
आरआरबी मिनिस्ट्रियल एवं आइसोलेटेड परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट है।
आरआरबी मिनिस्ट्रियल एवं आइसोलेटेड कैटेगरी पदों के लिए चयन प्रक्रिया सीबीटी, स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट/ट्रांसलेशन टेस्ट/परफॉरमेंस टेस्ट (पीटी)/टीचिंग स्किल टेस्ट (टीएसटी) (जैसा लागू हो), डीवी और मेडिकल परीक्षा पर आधारित है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल