RRB JE CBT 2 Admit Card 2025: आरआरबी जेई सीबीटी 2 एडमिट कार्ड rrbcdg.gov.in पर जारी, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | June 1, 2025 | 01:42 PM IST | 1 min read
आरआरबी जूनियर इंजीनियरिंग एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी जूनियर इंजीनियर सीबीटी 2 (RRB JE CBT 2) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सीबीटी 2 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर के माध्यम से आरआरबी जेई सीबीटी 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी जूनियर इंजीनियरिंग एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और स्क्रीन पर उपलब्ध कैप्चा कोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। जेई सीबीटी 2 एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर हाल टिकट ले जाना अनिवार्य है, इसके बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
बता दें, 22 अप्रैल 2025 को आयोजित मूल सत्र के दौरान आई तकनीकी समस्याओं के कारण यह परीक्षा विशेष शिफ्ट में फिर से आयोजित की जा रही है। अब पुनः परीक्षा 4 जून 2025 के लिए निर्धारित की गई है। सीबीटी 1 में सफल उम्मीदवार ही जेई सीबीटी 2 परीक्षा 2025 में उपस्थित होने के लिए पात्र हैं।
JEE Advanced Admit Card Download: एडमिट कार्ड विवरण
जेईई एडवांस्ड सीबीटी 2 एडमिट कार्ड में निम्नलिखित विवरण शामिल हैं:
- उम्मीदवार का नाम
- जन्म तिथि
- रोल नंबर
- फोटो
- हस्ताक्षर
- वर्ग
- परीक्षा तिथि
- परीक्षा केंद्र का पता
- रिपोर्टिंग समय
- परीक्षा समय
- परीक्षा प्राधिकारी के हस्ताक्षर
- परीक्षा दिवस संबंधी दिशानिर्देश
RRB JE CBT 2 Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?
जूनियर इंजीनियरिंग 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन करें:
- आरआरबी की वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- मुखपृष्ठ पर “सक्रिय सूचनापट्ट” अनुभाग देखें।
- “CEN 03/2024 (JEs): CBT-2 एडमिट कार्ड और ई-कॉल लेटर” शीर्षक वाले नोटिस को ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
- फिर, “द्वितीय चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी-2) के लिए प्रवेश पत्र और ई-कॉल लेटर” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण नंबर, पासवर्ड (जन्म तिथि) और स्क्रीम पर प्रदर्शित कैप्चा कोड दर्ज करें।
- लॉगिन करें, एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल