Abhay Pratap Singh | June 3, 2025 | 10:47 PM IST | 1 min read
आईआईटी कानपुर ने जेईई एडवांस 2025 परिणाम की घोषणा कर दी है। साथ ही क्वालीफाइंग मार्क्स, रैंक लिस्ट विवरण भी जारी कर दिया है।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (IIT Kanpur) द्वारा आज यानी 2 जून को ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम - एडवांस्ड 2025 (JEE Advanced 2025) परीक्षा के नतीजे ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना जेईई एडवांस्ड 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
आईआईटी कानपुर ने रिजल्ट के साथ-साथ फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है, जिसे उम्मीदवार चेक कर सकते हैं।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा - एडवांस्ड 2025 का आयोजन 18 मई को दो पालियों में पेपर-1 और पेपर-2 के लिए किया गया है। उम्मीदवारों को जेईई एडवांस्ड में सफल होने के लिए दोनों पेपरों में न्यूनतम योग्यता अंक हासिल करना अनिवार्य है। जेईई एडवांस्ड परीक्षा आईआईटी संस्थानों में बीटेक प्रवेश के लिए कराई जाती है।
Also readJEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड क्वैश्चन पेपर 1, 2 जारी, jeeadv.ac.in से करे चेक
आईआईटी कानपुर जेईई एडवांस्ड 2025 टॉपर लिस्ट और जेईई एडवांस्ड 2025 कटऑफ की भी घोषणा करेगा। जेईई एडवांस्ड उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार 3 जून से जेईई एडवांस्ड काउंसलिंग 2025 - जोसा के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं । काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान कैंडिडेट को जेईई एडवांस्ड स्कोरकार्ड डाउनलोड करना होगा।
JoSAA काउंसलिंग 2025 का पूरा शेड्यूल josaa.nic.in पर उपलब्ध है। आईआईटी कानपुर jeeadv.ac.in पर परिणाम के साथ जेईई एडवांस्ड 2025 की अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी करेगा। अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए।
इन चरणों का पालन करके जेईई एडवांस्ट 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
जेईई एडवांस्ड काउंसलिंग 2025 3 जून से शुरू होगी। जेईई एडवांस्ड 2025 स्कोरकार्ड में न्यूनतम कटऑफ अंक हासिल करने वाले उम्मीदवार ही काउंसलिंग में शामिल होंगे।
June 3, 2025 | 10:47 PM IST
जेईई एडवांस्ड परीक्षा में सबसे अधिक अंक पाने वाला उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड टॉपर हैं। इस साल यानी 2025 में 360 में से 332 अंक प्राप्त कर राजित गुप्ता ने JEE एडवांस्ड 2025 में AIR 1 प्राप्त किया।
June 3, 2025 | 10:06 PM IST
जेईई एडवांस्ड रैंक सूची दोनों पेपरों में प्राप्त कुल अंकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई थी। बराबरी की स्थिति में, रैंक निर्धारित करने के लिए जेईई एडवांस्ड अधिकारियों द्वारा बताई गई टाई-ब्रेकिंग नीति का उपयोग किया गया।
June 3, 2025 | 09:30 PM IST
June 3, 2025 | 09:00 PM IST
हां, आईआईटी कानपुर ने jeeadv.ac.in पर JEE एडवांस्ड 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है।
June 3, 2025 | 07:55 PM IST
जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए AAT पंजीकरण 2 जून को सुबह 10:00 से 3 जून, 2025 को शाम 5:00 बजे तक खुला था।
June 3, 2025 | 07:32 PM IST
June 3, 2025 | 07:08 PM IST
June 3, 2025 | 06:45 PM IST
June 3, 2025 | 06:14 PM IST
इस साल, छह राउंड में JoSAA 2025 सीट आवंटन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर मॉक सीट आवंटन-1 का प्रदर्शन 9 जून (दोपहर 2:00 बजे) को किया जाएगा।
June 3, 2025 | 05:46 PM IST
जेईई मेन्स और जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2025 में सफल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर शाम 5:00 बजे से JoSAA काउंसलिंग 2025 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
June 3, 2025 | 05:24 PM IST
आईआईटी कानपुर ने जेईई एडवांस्ड 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। IIT दिल्ली जोन के रजित गुप्ता ने 360 में से 332 अंक प्राप्त करके ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल की है।
June 3, 2025 | 04:36 PM IST
रैंक | नाम | अंक | जोन |
---|---|---|---|
1 | रजित गुप्ता | 332 | आईआईटी दिल्ली |
1 | सक्षम जिंदल | 332 | आईआईटी दिल्ली |
3 | माजिद मुजाहिद हुसैन | 330 | आईआईटी बॉम्बे |
4 | पार्थ मंदार वर्तक | 327 | आईआईटी बॉम्बे |
5 | उज्ज्वल केसरी | 324 | आईआईटी दिल्ली |
6 | अक्षत कुमार चौरसिया | 321 | आईआईटी कानपुर |
6 | साहिल मुकेश देव | 321 | आईआईटी बॉम्बे |
8 | देवेश पंकज भैया | 319 | आईआईटी दिल्ली |
8 | अर्णव सिंह | 319 | आईआईटी हैदराबाद |
10 | वडलामुडी लोकेश | 317 | आईआईटी हैदराबाद |
June 3, 2025 | 04:04 PM IST
बी.आर्क कार्यक्रम केवल आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी, आईआईटी खड़गपुर और आईआईटी रुड़की में प्रदान किए जाते हैं। बी.आर्क (आर्किटेक्चर) कार्यक्रम में रुचि रखने वाले आवेदकों को आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (एएटी) पास करना होगा।
June 3, 2025 | 03:44 PM IST
उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर 8 जून, 2025 तक मॉक सीट आवंटन 1, 9 जून को प्रदर्शित किया जाएगा। 10 जून, 2025 तक उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर मॉक सीट आवंटन 2, 11 जून, 2025 को प्रदर्शित किया जाएगा।
June 3, 2025 | 03:04 PM IST
June 3, 2025 | 02:39 PM IST
संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (जोसा) कल यानी 3 जून को जोसा काउंसलिंग 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। जिन उम्मीदवारों ने जेईई एडवांस परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in के माध्यम से काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन कर सकेंगे और संस्थानों, पाठ्यक्रमों के अपने पसंदीदा विकल्प भर सकेंगे।
June 3, 2025 | 02:00 PM IST
जोसा काउंसलिंग 2025 का पूरा शेड्यूल josaa.nic.in पर उपलब्ध है। पंजीकरण, चॉइस फिलिंग विंडो आज यानी 3 जून को होगी ओपन।
June 3, 2025 | 01:42 PM IST
आईआईटी कानपुर ने रिजल्ट के साथ-साथ फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है, जिसे उम्मीदवार चेक कर सकते हैं।
June 3, 2025 | 01:04 PM IST
जोसा काउंसलिंग के लिए पंजीकरण और विकल्प भरने की प्रक्रिया कल शाम 5 बजे से शुरू होगी। JoSAA के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जून, 2025 है।
June 3, 2025 | 12:18 PM IST
JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे कि IIT, NIT, IIEST, IIIT और अन्य GFTI में स्नातक इंजीनियरिंग कार्यक्रमों के लिए सीटों के आवंटन की सुविधा प्रदान करती है। जबकि IIT में प्रवेश JEE एडवांस्ड रैंक के आधार पर होता है, अन्य भाग लेने वाले कॉलेजों में सीटें JEE मेन रैंक के आधार पर आवंटित की जाती हैं।
June 3, 2025 | 11:36 AM IST
इस वर्ष जेईई एडवांस्ड 2025 क्वालिफाई करने वाले 54,378 उम्मीदवार 18000+ आईआईटी सीटों के लिए काउंसलिंग में भाग लेंगे। JoSAA 2025 सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया गया है। इस साल 128 प्रतिभागी कॉलेजों में 62,853 सीटें ऑफर की गई हैं।
June 3, 2025 | 10:51 AM IST
June 3, 2025 | 10:03 AM IST
इस वर्ष JoSAA 2025 सीट आवंटन प्रक्रिया 6 चरणों में आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में पंजीकरण, विकल्प भरना और लॉक करना शामिल है।
June 3, 2025 | 09:36 AM IST
JoSAA काउंसलिंग 2025 पांच राउंड में आयोजित की जाएगी, साथ ही IIT और NIT+ सिस्टम के लिए विशेष रूप से एक अतिरिक्त राउंड भी होगा। इस प्रक्रिया में ऑनलाइन पंजीकरण, विकल्प भरना और लॉक करना, मॉक सीट आवंटन, सीट आवंटन परिणामों की घोषणा, सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान, नामित केंद्रों पर उम्मीदवार की रिपोर्टिंग और आवंटित संस्थान द्वारा अंतिम प्रवेश की पुष्टि शामिल है।
June 3, 2025 | 09:06 AM IST
इस वर्ष जेईई एडवांस्ड 2025 क्वालिफाई करने वाले 54,378 उम्मीदवार 18000+ आईआईटी सीटों के लिए काउंसलिंग में भाग लेंगे। JoSAA 2025 सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया गया है। इस साल 128 प्रतिभागी कॉलेजों में 62,853 सीटें ऑफर की गई हैं।
June 3, 2025 | 08:33 AM IST
उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर 8 जून, 2025 तक मॉक सीट आवंटन 1, 9 जून को प्रदर्शित किया जाएगा। 10 जून, 2025 तक उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर मॉक सीट आवंटन 2, 11 जून, 2025 को प्रदर्शित किया जाएगा।
June 3, 2025 | 08:00 AM IST
June 3, 2025 | 07:29 AM IST
संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (जोसा) कल यानी 3 जून को जोसा काउंसलिंग 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। जिन उम्मीदवारों ने जेईई एडवांस परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in के माध्यम से काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन कर सकेंगे और संस्थानों, पाठ्यक्रमों के अपने पसंदीदा विकल्प भर सकेंगे।
June 2, 2025 | 10:13 PM IST
जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार आईआईटी प्रवेश के लिए JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं, जिसके लिए पंजीकरण 3 जून, 2025 से शुरू होगा।
June 2, 2025 | 09:24 PM IST
जेईई एडवांस्ड 2025 आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट 5 जून को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारो को सुबह 8 बजे परीक्षा हॉल पर पहुंचना होगा। आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट शिफ्ट टाइमिंग्स के मुताबिक परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।
June 2, 2025 | 08:07 PM IST
जोसा कल, 3 जून से च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया शुरू करेगा। जिन उम्मीदवारों ने JEE एडवांस 2025 उत्तीर्ण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जोसा काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
June 2, 2025 | 07:35 PM IST
June 2, 2025 | 06:40 PM IST
आईआईटी कानपुर ने जेईई एडवांस्ड टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी है। आईआईटी दिल्ली जोन के रजित गुप्ता ने कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) में टॉप किया है। उन्होंने 360 में से 332 अंक हासिल किए हैं।
June 2, 2025 | 06:04 PM IST
जेईई एडवांस परीक्षा 18 मई 2025 को आयोजित की गई थी, जिसमें पेपर 1 और 2 दोनों में कुल 180422 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इस परीक्षा में 54378 उम्मीदवार पास हुए हैं। कुल उत्तीर्ण उम्मीदवारों में से 9404 महिला उम्मीदवार हैं।
June 2, 2025 | 05:25 PM IST
ज़ोन (Zone) | नाम (Name) | सामान्य रैंक (CRL) |
---|---|---|
आईआईटी बॉम्बे | एलिस पटेल | 155 |
आईआईटी दिल्ली | लैरिसा | 59 |
आईआईटी गुवाहाटी | सौम्या श्रेयसी | 581 |
आईआईटी कानपुर | हर्षिता गोयल | 434 |
आईआईटी खड़गपुर | देवदत्त माझी | 16 |
आईआईटी हैदराबाद | कोरिकेना रसग्न्या | 78 |
आईआईटी रूड़की | पिउसा दास | 29 |
June 2, 2025 | 05:01 PM IST
सीआरएल रैंक (CRL Rank) | नाम (Name) | कुल अंक (Total Marks) | ज़ोन (Zone) |
---|---|---|---|
1 | रजित गुप्ता | 332 | आईआईटी दिल्ली |
2 | साक्षम जिंदल | 332 | आईआईटी दिल्ली |
3 | माजिद मुजाहिद हुसैन | 330 | आईआईटी बॉम्बे |
4 | पार्थ मंदार वर्तक | 327 | आईआईटी बॉम्बे |
5 | उज्जवल केसरी | 324 | आईआईटी दिल्ली |
6 | अक्षत कुमार चौरसिया | 321 | आईआईटी कानपुर |
7 | साहिल मुकेश देव | 321 | आईआईटी बॉम्बे |
8 | देवेश पंकज भैया | 319 | आईआईटी दिल्ली |
9 | अर्नव सिंह | 319 | आईआईटी हैदराबाद |
10 | वडलमुड़ी लोकेश | 317 | आईआईटी हैदराबाद |
June 2, 2025 | 04:28 PM IST
रैंक सूची (Rank List) | रैंक (Rank) | नाम (Name) | ज़ोन (Zone) |
---|---|---|---|
सामान्य (OPEN / CRL) | 1 | रजित गुप्ता | आईआईटी दिल्ली |
सामान्य-ईडब्ल्यूएस (GEN-EWS) | 1 | वंगला अजय रेड्डी | आईआईटी हैदराबाद |
ओबीसी-एनसीएल (OBC-NCL) | 1 | धर्मना ज्ञान रुत्विक साई | आईआईटी हैदराबाद |
अनुसूचित जाति (SC) | 1 | श्रेयस लोहिया | आईआईटी कानपुर |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 1 | पार्थ सेहरा | आईआईटी दिल्ली |
सामान्य-पीडब्ल्यूडी (CRL-PwD) | 1 | हर्षल गुप्ता | आईआईटी खड़गपुर |
ईडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूडी (GEN-EWS-PwD) | 1 | सुगम कुमार ठाकुर | आईआईटी कानपुर |
ओबीसी-एनसीएल-पीडब्ल्यूडी | 1 | वर्णित विश्वकर्मा | आईआईटी कानपुर |
अनुसूचित जाति-पीडब्ल्यूडी (SC-PwD) | 1 | सुधांश | आईआईटी बॉम्बे |
अनुसूचित जनजाति-पीडब्ल्यूडी (ST-PwD) | 1 | यश गौठारिया | आईआईटी कानपुर |
June 2, 2025 | 04:00 PM IST
जेईई एडवांस्ड 2025 स्कोरकार्ड में पंजीकरण संख्या, नाम, जन्म तिथि, एक सामान्य रैंक सूची (सीआरएल) में प्राप्त रैंक, पेपर 1 और 2 दोनों में विषयवार अंक, कुल अंक, श्रेणीवार अखिल भारतीय रैंक (एआईआर) जैसे विवरण शामिल होंगे।
June 2, 2025 | 03:38 PM IST
जेईई एडवांस्ड 2025 में कुल अंकों की गणना गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान में प्राप्त अंकों के योग के रूप में की जाती है। रैंक सूची में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को विषयवार और कुल योग्यता अंकों को पूरा करना होगा।
अधिकतम कुल अंक - 360 (पेपर 1 और पेपर 2 में 180 प्रत्येक)
गणित में अधिकतम अंक - 120 (पेपर 1 और पेपर 2 में 60 प्रत्येक)
भौतिकी में अधिकतम अंक - 120 (पेपर 1 और पेपर 2 में 60 प्रत्येक)
रसायन विज्ञान में अधिकतम अंक - 120 (पेपर 1 और पेपर 2 में 60 प्रत्येक)
June 2, 2025 | 03:00 PM IST
June 2, 2025 | 02:32 PM IST
इन चरणों का पालन करके जेईई एडवांस्ट 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
June 2, 2025 | 02:00 PM IST
जेईई एडवांस्ड 2025 आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट 5 जून को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारो को सुबह 8 बजे परीक्षा हॉल पर पहुंचना होगा। आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट शिफ्ट टाइमिंग्स के मुताबिक परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।
June 2, 2025 | 01:37 PM IST
June 2, 2025 | 01:15 PM IST
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने जेईई एडवांस्ड 2025 में क्वालीफाई किया है और आईआईटी में बी.आर्क प्रोग्राम करना चाहते हैं, वे अब आधिकारिक उम्मीदवार पोर्टल jeeadv.ac.in के माध्यम से एएटी के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
June 2, 2025 | 12:09 PM IST
1 -रजित गुप्ता
2 - साक्षम जिंदल
3 - माजिद मुजाहिद हुसैन
4 - पार्थ मंदार वर्तक
5 - उज्जवल केसरी
6 - अक्षत कुमार चौरसिया
7 - साहिल मुकेश देव
8 - देवेश पंकज भैया
9 - अर्नव सिंह
10 - वडलमुड़ी लोकेश
June 2, 2025 | 11:12 AM IST
वहीं आईआईटी खड़गपुर जोन की देवदत्ता माझी सीआरएल 16 के साथ शीर्ष रैंक वाली महिला उम्मीदवार हैं। उन्हें 360 में से 312 अंक मिले हैं।
June 2, 2025 | 10:40 AM IST
आईआईटी कानपुर ने जेईई एडवांस्ड टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी है। आईआईटी दिल्ली जोन के राजित गुप्ता कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) में शीर्ष रैंक हासिल की हैं। उन्हें 360 में से 332 अंक मिले हैं।
June 2, 2025 | 10:03 AM IST
June 2, 2025 | 09:32 AM IST
जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) काउंसलिंग के लिए पात्र होंगे। जोसा 23 आईआईटी, 32 एनआईटी, 26 आईआईआईटी और 38 सरकारी वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों (GFTI) के लिए सीट आवंटन प्रक्रिया को संभालता है। विस्तृत काउंसलिंग शेड्यूल जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है।
June 2, 2025 | 09:03 AM IST
भारतीय तकनीकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर ने आज यानी 2 जून को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस्ड 2025 की फाइनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से जेईई एडवांस्ड 2025 पेपर 1 और 2 की अंतिम उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
June 2, 2025 | 08:34 AM IST
जेईई एडवांस्ड सूचना विवरणिका के अनुसार, केवल उन अभ्यर्थियों पर ही रैंकिंग के लिए विचार किया जाएगा जो पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में उपस्थित हुए हों।
June 2, 2025 | 08:00 AM IST
June 2, 2025 | 07:24 AM IST
June 2, 2025 | 07:10 AM IST
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करके अपना रिजल्ट चेक र सकते हैं।
June 1, 2025 | 06:58 PM IST
जेईई एडवांस्ड 2025 का परिणाम कल जारी किया जाएगा और परिणाम के साथ जेईई एडवांस्ड 2025 के टॉपर्स, कटऑफ और उम्मीदवारों की अखिल भारतीय रैंक की घोषणा की जाएगी।
June 1, 2025 | 06:22 PM IST
जेईई एडवांस्ड काउंसलिंग 2025 3 जून से शुरू होगी। जेईई एडवांस्ड रैंक के आधार पर आईआईटी प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया JoSAA के माध्यम से की जाती है।
June 1, 2025 | 05:42 PM IST
जेईई एडवांस्ड में कुल अंकों की गणना गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान में प्राप्त अंकों के योग के रूप में की जाती है। जेईई एडवांस्ड 2025 रैंक सूची में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को विषयवार और कुल योग्यता अंकों को पूरा करना होगा।
June 1, 2025 | 05:12 PM IST
आईआईटी कानपुर 2 जून 2025 को जेईई एडवांस फाइनल आंसर की 2025 भी जारी करेगा।
June 1, 2025 | 04:34 PM IST
June 1, 2025 | 04:11 PM IST
जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए कुल 187223 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।
June 1, 2025 | 02:51 PM IST
आईआईटी कानपुर jeeadv.ac.in पर जेईई एडवांस्ड परिणाम के साथ जेईई एडवांस्ड 2025 की अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी करेगा।
June 1, 2025 | 02:38 PM IST
June 1, 2025 | 01:58 PM IST
इस बार, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा - एडवांस्ड 2025 का आयोजन किया जा रहा है।
June 1, 2025 | 01:38 PM IST
जेईई एडवांस्ड 2025 रिजल्ट लिंक http://result1.jeeadv.ac.in/ पर सक्रिय किया जाएगा।
June 1, 2025 | 01:00 PM IST
आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई में प्रवेश लेने के लिए कक्षा 12 में न्यूनतम 75% अंक (आरक्षित वर्ग के लिए 65%) होना अनिवार्य है।
June 1, 2025 | 12:53 PM IST
जेईई एडवांस्ड 2025 रिजल्ट कल यानी 2 जून को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा।
June 1, 2025 | 12:53 PM IST
जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2025 के साथ ही आईआईटी कानपुर द्वारा जेईई एडवांस्ड 2025 फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।