RRB Notice: आरआरबी ने बिहार के ALP, RPF, JE, SI परीक्षा उम्मीदवारों के लिए जाति प्रमाण पत्र पर नोटिस किया जारी
Abhay Pratap Singh | December 30, 2024 | 05:37 PM IST | 2 mins read
ईमेल के माध्यम से दस्तावेज और विवरण भेजने की अंतिम तिथि 10 फरवरी (रात 11:59 बजे) तय की गई है।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने बिहार से एएलपी, आरपीएफ, जेई, एसआई सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए जाति प्रमाण पत्र के संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। नोटिस में कहा गया कि, जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन पत्र में समुदाय को एससी में उल्लेख किया है, लेकिन वे विशिष्ट जातियों से संबंधित हैं, उन्हें नवीनतम कम्यूनिटी और जाति प्रमाण पत्र ई-मेल के माध्यम से भेजना होगा।
ईमेल के माध्यम से दस्तावेज और विवरण भेजने की अंतिम तिथि 10 फरवरी (रात 11:59 बजे) तय की गई है। सूचना में कहा गया कि, “यह उन अभ्यर्थियों पर लागू होगा जो मूलतः PAN/ SAWASI/ PANR/ TANTI-TAWA जाति के हैं। इसके अलावा, बिहार या प्रवासित (अस्थायी/स्थायी रूप से) उम्मीदवारों पर भी लागू होगा।”
नवीनतम जाति एवं समुदाय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के बाद, संशोधित जाति/समुदाय के अनुसार आगे के चरणों के लिए उन पर विचार किया जाएगा। जो लोग प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं करेंगे, उन्हें ऑनलाइन आवेदन में उल्लिखित समुदाय (एससी) के अनुसार आगे के चरणों के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा।
आरआरबी ने कहा, “इन उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से दस्तावेज सत्यापन के समय 01.12.2024 को या उसके बाद जारी किया गया नया जाति प्रमाण पत्र और साथ ही पुराना जाति/समुदाय प्रमाण पत्र जो ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि से पहले जारी किया गया हो, लाना होगा।”
आगे कहा गया कि, “आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि के बीच की अवधि के जाति प्रमाण पत्र की 01.12.2024 को या उसके बाद जारी किए गए नए जाति प्रमाण पत्र के संबंध में जांच की जाएगी। यदि दोनों प्रमाण पत्रों में कोई विसंगति पाई जाती है, तो उसकी उम्मीदवारी को अनारक्षित श्रेणी के तहत माना जाएगा, बशर्ते उम्मीदवार भर्ती के पूरे चक्र के लिए लागू शर्तों को पूरा करता हो।”
RRBs issue notice on caste certificate - कैसे भेजें?
- कैंडिडेट को 1 दिसंबर 2024 को या उसके बाद जारी अपने नवीनतम जाति प्रमाण पत्र की स्व-सत्यापित स्कैन की गई प्रति जमा करनी होगी।
- स्कैन की गई प्रति पीडीएफ प्रारूप में होनी चाहिए तथा ऑनलाइन आवेदन के दौरान उपयोग की गई ईमेल आईडी के माध्यम से ही भेजी जानी चाहिए।
- ईमेल में आवेदन पंजीकरण संख्या, आवेदक का नाम, पंजीकृत मोबाइल नंबर, सीईएन नंबर, पुराना समुदाय और जाति तथा संशोधित समुदाय और जाति भी शामिल होनी चाहिए।
RRB issue notice on caste certificate: ईमेल आईडी
उम्मीदवार नीचे दिए गए ईमेल आईडी पर अपना विवरण भेज सकते हैं:
| परीक्षा का नाम | मेल आईडी |
|---|---|
|
01/2024 (एएलपी)
|
asrrb@scr.railnet.gov.in
|
| 02/2024(तकनीशियन) ग्रेड – 1 [सिग्नल] और ग्रेड - 3 | asrrb@scr.railnet.gov.in |
| आरपीएफ 01/2024 (एसआई) |
asrrb@scr.railnet.gov.in
|
| 03/2024 (जेई/डीएमएस/सीएमएस/सीएस) |
rrbbbs.od@gov.in
|
|
04/2024 (पैरामेडिकल)
|
rrbmfp-bih@nic.in |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार