Trusted Source Image

RRB Group D Exam Guidelines 2026: आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम कल से शुरू, जानें ड्रेस कोड, गाइडलाइन, जरूरी दस्तावेज

Santosh Kumar | August 2, 2026 | 03:52 PM IST | 2 mins read

उम्मीदवार क्षेत्रीय आरआरबी आधिकारिक वेबसाइटों जैसे rrbcdg.gov.in से आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम 3 से 25 अगस्त तक देश भर के शहरों में अलग-अलग शिफ्ट में होगा। (प्रतीकात्मक-मैग्नीफिक)
आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम 3 से 25 अगस्त तक देश भर के शहरों में अलग-अलग शिफ्ट में होगा। (प्रतीकात्मक-मैग्नीफिक)

नई दिल्ली: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) का ग्रुप डी लेवल 1 एग्जाम कल से शुरू हो रहा है। यह एग्जाम 3 से 25 अगस्त तक देश भर के शहरों में अलग-अलग शिफ्ट में होगा। सेंट्रल नोटिफिकेशन (सीईएन 09/2025) के तहत कुल 22,000 से अधिक पोस्ट पर भर्ती के लिए लाखों कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया है। आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम 2026, ट्रैक मेंटेनर, हेल्पर, असिस्टेंट और पॉइंट्समैन जैसे लेवल 1 पोस्ट के लिए हो रहा है।

आरआरबी ग्रुप डी रिक्रूटमेंट एग्जाम 2026 कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में होगा, जिसमें जनरल साइंस, मैथ, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस पर आधारित 100 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल होंगे।

RRB Group D Guidelines 2026: आरआरबी ग्रुप डी रिपोर्टिंग टाइम

आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम का समय 90 मिनट होगा, जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों (पीडबल्यूबीडी) के लिए 120 मिनट दिए जाएंगे। हर गलत जवाब के लिए 1/3 मार्क का नेगेटिव मार्किंग सिस्टम होगा। एग्जाम कई शिफ्ट में होगा।

एग्जाम का समय कैंडिडेट के आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड पर दिया गया है। कैंडिडेट को अपनी शिफ्ट के हिसाब से टाइमिंग का पालन करना होगा। रिपोर्टिंग टाइम एग्जाम शुरू होने से कम से कम 60 मिनट पहले तय किया गया है।

Also readRRB Group D Admit Card 2026: आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड सभी क्षेत्रीय पोर्टल पर जारी, 3 अगस्त से एग्जाम

RRB Group D Exam 2026: परीक्षा सेंटर पर निषिद्ध वस्तुएं

एग्जाम सेंटर पर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, पेन ड्राइव, लैपटॉप, कैलकुलेटर और कैमरा जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना मना है। आरआरबी ने साफ कहा है कि नकल करने पर डिसक्वालिफिकेशन हो जाएगा।

इसके अलावा, पर्सनल सामान जैसे पर्स, वॉलेट, बेल्ट, ज्वेलरी या दूसरी मेटल की एक्सेसरीज, किताबें, नोट्स, पेन और पेंसिल, बैग, और खाने-पीने की चीजे ले जाना मना है। बोर्ड ने निर्देश जारी कहा है कि सेंटर पर स्टोरेज की सुविधा नहीं है।

RRB Group D Dress Code 2026: आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम ड्रेस कोड

ड्रेस कोड के कड़े नियमों का पालन करना जरूरी है। पुरुष उम्मीदवार हल्के रंग की शर्ट या टी-शर्ट, सामान्य ट्राउजर और सामान्य चप्पल या सैंडल पहनकर आएं। महिलाएं साधारण सलवार-सूट, कुर्ती या सादी साड़ी पहन सकती हैं।

आरआरबी एडमिट कार्ड पर लिखे गेट बंद होने के समय के बाद एंट्री की इजाजत नहीं होगी। कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर में एंट्री के लिए अपना एडमिट कार्ड और वैलिड फोटो आइडेंटिफिकेशन कार्ड (जैसे आधार कार्ड) लाना होगा।

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइटों जैसे rrbcdg.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। चयन प्रक्रिया में सीबीटी के बाद फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications