RRB Group D Exam City Slip 2025: आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 एग्जाम सिटी स्लिप जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | November 19, 2025 | 09:53 AM IST | 2 mins read
ग्रुप डी परीक्षा में गणित, सामान्य बुद्धि और तर्क, सामान्य विज्ञान, सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स से संबंधित 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने ग्रुप डी लेवल 1 पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के लिए परीक्षा शहर सूचना पत्र जारी कर दिया है। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 परीक्षा 27 नवंबर से 16 जनवरी तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा शहर का विवरण देख सकते हैं।
बोर्ड ने परीक्षा से पहले आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 सिटी स्लिप 2025 जारी कर उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर, तिथि और शिफ्ट के बारे में सूचित किया है ताकि वे अपनी यात्रा और अन्य आवश्यक तैयारियां पहले से कर सकें।
RRB Group D Admit Card 2025: आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड जल्द
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 32,438 रिक्त पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइटों पर लॉग इन करके परीक्षा शहर का विवरण देख सकते हैं। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड जल्द ही बोर्ड द्वारा जारी किया जाएगा।
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड आमतौर पर परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाता है। ग्रुप डी परीक्षा में गणित, सामान्य बुद्धि और तर्क, सामान्य विज्ञान, सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स से संबंधित 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
RRB Group D Exam City Slip 2025: एग्जाम सिटी स्लिप कैसे करें चेक?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 एग्जाम सिटी स्लिप की जांच कर सकते हैं-
- आरआरबी की सबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट या rrbcdg.gov.in पर विजिट करें।
- 'आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप' से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करके आईडी लॉगिन करें।
- आरआरबी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- उम्मीदवार इसमें परीक्षा शहर की जांच करें और डाउनलोड करें।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 परीक्षा 90 मिनट की अवधि की होगी (दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 120 मिनट, जिनके साथ एक लेखक होगा)। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम