RRB ALP Recruitment 2024: आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट पद के लिए रिक्तियां बढ़ी; अब 18,799 वैकेंसी भरी जाएंगी
Abhay Pratap Singh | June 20, 2024 | 08:20 AM IST | 1 min read
आरआरबी एएलपी भर्ती 2024 से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) पदों पर भर्ती के लिए रिक्तियों में संशोधन किया है। आरआरबी एएलपी पदों के लिए रिक्तियों की कुल संख्या बढ़ाकर 18,799 कर दी गई है। आरआरबी एएलपी 2024 भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 20 जनवरी से 19 फरवरी तक आयोजित की गई थी।
इससे पहले, रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से आरआबी एएलबी भर्ती 2024 के माध्यम से सहायक लोको पायलट की कुल 5,696 रिक्तियां भरी जानी थी। सूचना के अनुसार, रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जल्द ही आरआरबी एएलपी भर्ती परीक्षा 2024 के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा की जाएगी।
आधिकारिक सूचना में कहा गया कि, “रेलवे भर्ती बोर्ड ने भारतीय रेलवे में 5,696 रिक्तियों के साथ सहायक लोको पायलट (एएलपी) की भर्ती के लिए सीईएन 01/2024 जारी किया है। जोनल रेलवे से प्राप्त अतिरिक्त मांग की समीक्षा की गई है और सहायक लोको पायलट (एएलपी) के रिक्त पदों को बढ़ाकर 18,799 कर दिया गया है।”
नोटिस में आगे कहा गया कि, “आरआरबी द्वारा समुदायवार रिक्तियों के विवरण के लिए नोटिस बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएगी। विवरण जारी होने के बाद मौजूदा उम्मीदवारों को आरआरबी की अपनी पसंद को संशोधित करने का अवसर भी दिया जाएगा।”
आरआरबी एएलपी परीक्षा 2024 में पात्र होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 से की जाएगी। इसके अलावा, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आरआरबी एएलपी 2024 चयन प्रक्रिया में पांच चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी-1), सीबीटी-2, कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (सीबीएटी), दस्तावेज सत्यापन (डीवी) और चिकित्सा परीक्षा (एमई) को शामिल किया गया है। आरआरबी एएलपी भर्ती 2024 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार