Abhay Pratap Singh | June 20, 2024 | 07:35 AM IST | 1 min read
महाराष्ट्र फर्स्ट ईयर जूनियर कॉलेज एडमिशन 2024 मेरिट सूची से संबंधित शिकायत 21 जून तक दर्ज करा सकते हैं।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र के स्कूल शिक्षा और खेल विभाग ने प्रथम वर्ष जूनियर कॉलेज (FYJC) प्रवेश 2024 के लिए पहली मेरिट सूची जारी कर दी है। कक्षा 11 प्रवेश फॉर्म जमा करने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट 11thadmission.org.in पर जाकर महाराष्ट्र एफवाईजेसी 2024 मेरिट सूची देख सकते हैं।
महाराष्ट्र FYJC 2024 की पहली मेरिट सूची डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने क्रेडेंशियल जैसे लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। फर्स्ट ईयर जूनियर कॉलेज एडमिशन 2024 पहली मेरिट सूची में गड़बड़ी होने पर छात्र शिकायत मॉड्यूल के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि प्रोविजनल मेरिट सूची अब छात्र लॉगिन सेक्शन में उपलब्ध है। छात्रों को अपनी मेरिट संख्या की जांच करने और अन्य विवरणों को सत्यापित करने की सलाह दी गई है। अभ्यर्थी 18 जून सुबह 10 बजे से 21 जून शाम 6 बजे तक मेरिट सूची से संबंधित शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।
Also readMHT CET Result 2024: एमएचटी सीईटी परिणाम cetcell.mahacet.org पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
महाराष्ट्र प्रथम वर्ष जूनियर कॉलेज प्रवेश 2024 पहली मेरिट सूची डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
उम्मीदवार नीचे महाराष्ट्र FYJC 2024 आरक्षण मानदंड देख सकते हैं:
कैटेगरी | आरक्षण प्रतिशत | रायगढ़ जिले के लिए |
---|---|---|
अनुसूचित जाति (एससी) | 13% | 11% |
अनुसूचित जनजाति (एसटी) | 7% | 9% |
विमुक्त जाति (वीजे-ए) | 3% | 3% |
खानाबदोश जनजातियाँ (एनटी-बी) | 2.5% | 2.5% |
खानाबदोश जनजातियाँ (एनटी-सी) | 3.5% | 3.5% |
खानाबदोश जनजातियाँ (एनटी-डी) | 2% | 2% |
विशेष पिछड़ा वर्ग (एसबीसी) | 2% | 2% |
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) | 19% | 19% |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) | 10% | 10% |
ओपन एडमिशन के लिए | 38% | 38% |
मंत्रालय ने भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (14सी) की राष्ट्रीय साइबर अपराध खतरा विश्लेषण इकाई से इनपुट मिलने के बाद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट 2024) जून सत्र को रद्द करने का फैसला किया है।
Santosh Kumar