Abhay Pratap Singh | June 16, 2024 | 06:09 PM IST | 2 mins read
एमएचटी सीईटी रिजल्ट 2024 में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए एमएचटी सीईटी काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
Prepare for MHT CET with an eBook on the most scoring concepts. Focus on important topics, strengthen your preparation, and boost your chances of scoring higher marks.
Download Ebook
नई दिल्ली: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने आज यानी 16 जून को पीसीएम और पीसीबी ग्रुप के लिए महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट 2024 जारी कर दिया है। उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर एमएचटी सीईटी 2024 रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।
MHT CET 2027: Mock Test | Preparation Tips | Most Scoring Concepts | Sample Papers | Syllabus
MHT CET 2027: High Scoring Chapters and Topics | Important Formulas and Short Notes
Explore: Online JEE Test Series, Courses & Study Materials
Admission Alert : ITM Skills University
एमएचटी सीईटी पीसीएम, पीसीबी ग्रुप परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों को MHT CET 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। MHT CET 2024 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार कुल अंक, विषयवार अंक और प्राप्त प्रतिशत देख सकते हैं।
एमएचटी सीईटी 2024 परिणाम घोषित होने के बाद संस्थान की ओर से काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। एमएचटी सीईटी काउंसलिंग महाराष्ट्र के विभिन्न भाग लेने वाले संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। एमएचटी सीईटी परिणाम 2024 के आधार पर छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।
Also readAU PGAT 2024 Exam Schedule: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी पीजीएटी परीक्षा शेड्यूल allduniv.ac.in पर जारी
पीसीबी समूह और पीसीएम समूह के लिए MHT CET 2024 परीक्षा 22 अप्रैल से 17 मई तक आयोजित की गई थी। एमएचटी सीईटी स्कोर 2024 में दो या दो से अधिक उम्मीदवारों द्वारा समान अंक हासिल करने पर महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल द्वारा लागू टाई-ब्रेकिंग नियम का पालन किया जाएगा।
MHT CET परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कैंडिडेट एमएचटी सीईटी काउंसलिंग में भाग लेने के पात्र होंगे। छात्रों को अंतिम तिथि से पहले MHT CET काउंसलिंग पंजीकरण और विकल्प भरना होगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर उम्मीदवार एमएचटी सीईटी स्कोर 2024 डाउनलोड कर सकते हैं: