Abhay Pratap Singh | June 16, 2024 | 11:51 AM IST | 2 mins read
वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद-विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (CSIR UGC NET) शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने आज यानी 16 जून 2024 को जून सत्र के लिए सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
CSIR UGC NET सिटी स्लिप 2024 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 शहर पर्ची में उम्मीदवार का नाम, निर्धारित परीक्षा और परीक्षा केंद्र शहर जैसे अन्य विवरण शामिल हैं।
आधिकारिक सूचना में कहा गया कि, CSIR NET सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 एडमिट कार्ड से अलग है। CSIR NET 2024 एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पता, तिथि, समय और परीक्षा दिशानिर्देश सहित अन्य विस्तृत जानकारी देख सकेंगे। सीएसआईआर यूजीसी नेट हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है।
CSIR NET 2024 परीक्षा 25, 26 और 27 जून को आयोजित होगी। CSIR NET 2024 परीक्षा दो पालियों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर सीएसआईआर नेट 2024 एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी जैसे आधार कार्ड/ पैन कार्ड/ वोटर आईडी कार्ड आदि ले जाना आवश्यक है।
सीएसआईआर नेट 2024 परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। पेपर में कुल 200 ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न होंगे। पेपर में मैथमेटिक्स साइंस, फिजिक्स, लाइफ साइंस, पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर एवं ग्रह विज्ञान और रासायनिक विज्ञान सेक्शन को शामिल किया गया है। गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
उम्मीदवार यूजीसी नेट 2024 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं: