RRB ALP Cut Off 2024: आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट का क्या हो सकता है कटऑफ? रिजल्ट बहुत जल्द
Santosh Kumar | December 26, 2024 | 11:28 AM IST | 2 mins read
आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, जन्म तिथि दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) किसी भी समय आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट 2024 सीबीटी 1 परीक्षा का परिणाम घोषित कर सकता है। आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 रिजल्ट डेट जारी नहीं की गई है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद आरआरबी की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इस लेख में अपेक्षित आरआरबी एएलपी 2024 कटऑफ की जानकारी दी गई है।
आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 रिजल्ट 2024 की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा एएलपी सीबीटी 1 स्कोरकार्ड 2024 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाएगा।
RRB ALP CBT 1 Result 2024: आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 रिजल्ट डेट
आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 परीक्षा पास करने के लिए जनरल और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक लाने होंगे, जबकि ओबीसी, एससी, एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक लाने होंगे।
आरआरबी एएलपी आंसर-की 2024 बोर्ड ने 5 दिसंबर को जारी की थी। इस पर 10 दिसंबर तक अपनी आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। दर्ज आपत्तियों के आधार पर आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 रिजल्ट जारी करेगा।
Also read RRB JE Answer Key 2024: आरआरबी जेई आंसर की जारी, 28 दिसंबर तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका, शुल्क जानें
RRB ALP Cut Off 2024: अपेक्षित आरआरबी एएलपी कट ऑफ
आरआरबी एएलपी कट-ऑफ 2024 चार चरणों में घोषित किया जाएगा। शिक्षकों और पिछले रुझानों के अनुसार, 2024 सत्र के लिए अपेक्षित आरआरबी एएलपी कट-ऑफ अंक इस प्रकार हैं-
|
श्रेणी |
अनुमानित कट-ऑफ अंक |
|---|---|
|
सामान्य |
55-65 |
|
ओबीसी |
45-55 |
|
एससी |
40-30 |
|
एसटी |
35-25 |
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सहायक लोको पायलट भर्ती परीक्षा 25 से 29 नवंबर 2024 के बीच आयोजित की थी। आरआरबी एएलपी 2024 परीक्षा 5 दिनों में प्रत्येक दिन तीन पालियों में आयोजित की गई थी।
उम्मीदवारों और विषय विशेषज्ञों दोनों ने परीक्षा के समग्र कठिनाई स्तर को मध्यम माना है। इस वर्ष आरआरबी एएलपी भर्ती अभियान का लक्ष्य देश भर में सहायक लोको पायलट पदों के लिए 18,799 रिक्तियों को भरना है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग