RRB ALP Admit Card 2024: आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 28 नवंबर की परीक्षा के लिए जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | November 24, 2024 | 07:08 PM IST | 2 mins read
आरआरबी एएलपी 2024 परीक्षा 25, 26, 27, 28 और 29 नवंबर को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से 28 नवंबर को होने वाली असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार संबंधित जोनल की वेबसाइट पर जाकर लॉगिन विवरण की सहायता से आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी लोको पायलट हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए जन्म तिथि और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। आरआरबी 29 नवंबर की परीक्षा तिथि के लिए एएलपी एडमिट कार्ड कल यानी 25 नवंबर को जारी करेगा। इससे पहले, 25, 26 और 27 नवंबर, 2024 एग्जाम डेट के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जा चुका है।
आरआरबी एएलपी भर्ती 2024 के माध्यम से कुल पांच चरण उम्मीदवारों के चयन के लिए आयोजित किए जाएंगे। जिसमें सीबीटी चरण 1, सीबीटी चरण 2, कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (सीबीएटी), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा को शामिल किया गया है। सीबीटी 1 में सफल कैंडिडेट ही सीबीटी 2 में शामिल होंगे।
Also read UPSC ESE Final Result 2024: यूपीएससी ईएसई फाइनल रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, 206 उम्मीदवार क्वालीफाई
RRB ALP 2024 Admit Card: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से एएलपी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आरआरबी की संबंधित क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइटों पर जाएं।
- होमपेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक ढूंढें।
- स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और एडमिट कार्ड की जांच करें।
- भविष्य में उपयोग के लिए एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी निकाल लें।
RRB ALP Exam Pattern 2024: परीक्षा पैटर्न
सीबीटी चरण-1: इसमें सामान्य जागरूकता, अंक शास्त्र, मानसिक क्षमता और सामान्य विज्ञान विषय को शामिल किया गया है। परीक्षा में बहुविकल्पीय उत्तर वाले वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे।
सीबीटी चरण-2: इसमें दो भाग शामिल हैं
- भाग ए - मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, बेसिक साइंस एंड इंजीनियरिंग जैसे विषय शामिल हैं।
- भाग बी - क्वालिफाइंग इन नेचर (इस भाग में विभिन्न व्यापार विषयों से प्रश्न शामिल हैं)।
सीबीएटी: चयन प्रक्रिया का यह तीसरा चरण CBAT है, जिसमें उम्मीदवारों की संज्ञानात्मक क्षमताओं और निर्णय लेने के स्किल का मूल्यांकन किया जाता है। इस चरण को पास करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 42 अंक प्राप्त करने होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार