RPSC Statistical Officer Vacancy 2025: राजस्थान सांख्यिकी अधिकारी के 113 पदों पर आवेदन शुरू, अंतिम तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | October 28, 2025 | 11:13 AM IST | 2 mins read
आरपीएससी स्टैटिस्टिकल ऑफिसर भर्ती 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल एल-2 (ग्रेड-पे 4800) के तहत मासिक वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 28 अक्टूबर से सांख्यिकी अधिकारी (Statistical Officer) परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो खोल दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 26 नवंबर तक आरपीएससी एसओ भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान सांख्यिकी अधिकारी 2025 भर्ती के लिए आवेदकों की आयु 1 जनवरी, 2026 तक 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। वहीं, सामान्य/ अनारक्षित श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपए और एससी/ एसटी/ ओबीसी/ पीडब्ल्यूबीडी के लिए 400 रुपए है।
RPSC Statistical Officer Eligibility 2025: शैक्षणिक योग्यता
आरपीएससी स्टैटिस्टिकल ऑफिसर एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता की जांच कर लेनी चाहिए:
- अर्थशास्त्र में कम से कम द्वितीय श्रेणी में स्नातकोत्तर डिग्री या सांख्यिकी में द्वितीय श्रेणी में मास्टर डिग्री वाले कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं। या
- आवेदक के पास गणित/ वाणिज्य में सेकेंड डिवीजन में मास्टर डिग्री (जिसमें सांख्यिकी विषय के रूप में शामिल हो) होनी चाहिए। या
- मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से द्वितीय श्रेणी में एमएससी (कृषि) सांख्यिकी या सरकार द्वारा समकक्ष के रूप में मान्यता प्राप्त विदेशी योग्यता हो।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से आयोग कुल 113 सांख्यिकी अधिकारी के पदों को भरेगा, जिसमें सामान्य श्रेणी के 42 पद शामिल हैं। इसके अलावा, एससी के लिए 18 पद, एसटी के लिए 14 पद, ओबीसी के लिए 24 पद, एमबीसी के लिए 5 पद और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 10 पद आरक्षित किए गए हैं।
आरपीएससी एसओ एग्जाम पैटर्न के अनुसार, पेपर में दो भागों को शामिल किया गया है, जिसमें राजस्थान का सामान्य ज्ञान सेक्शन में 40 प्रश्न और संबंधित विषय से 110 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा 2 घंटे 30 मिनट की अवधि के लिए कराई जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आरपीएससी सांख्यिकी ऑफिसर नोटिफिकेशन 2025 जांच सकते हैं।
RPSC Statistical Officer Apply Online: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आरपीएससी स्टैटिस्टिकल भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, सांख्यिकी अधिकारी पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
- फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार