RPSC Senior Teacher Recruitment 2025: राजस्थान सीनियर टीचर भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 19 अगस्त से शुरू होगा आवेदन
Saurabh Pandey | July 18, 2025 | 10:34 AM IST | 2 mins read
राजस्थान में सीनियर टीचर पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2026 को न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयपसीमा में छूट दी जाएगी।
नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वरिष्ठ शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से 19 अगस्त से इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 17 सितंबर 2025 है।
आवेदन पत्र जमा करने के बाद यदि कोई अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन करना चाहता है तो उसे अपने OTR Profile में नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि और लिंग के अतिरिक्त अन्य त्रुटि संशोधन कर सकते हैं। आवेदन संशोधन करने के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये का संशोधन शुल्क देना होगा।
RPSC Senior Teacher Recruitment 2025: आयुसीमा
राजस्थान में सीनियर टीचर पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2026 को न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयपसीमा में छूट दी जाएगी।
RPSC Senior Teacher Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
सामान्य (अनारक्षित) /पिछड़ा वर्ग के क्रीमीलेयर/अति पिछड़ा वर्ग के क्रीमीलेयर के अभ्यर्थियों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। आरक्षित वर्ग (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति /पिछड़ा वर्ग नॉन क्रीमीलेयर /अति पिछड़ा वर्ग-नॉन क्रीमीलेयर/ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग / सहरिया आदिम जाति) के अभ्यर्थियों और दिव्यांगजनों को 400 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा
RPSC Senior Teacher Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य संगठन में 6500 पदों को भरना है। विषयवार रिक्तियों की संख्या नीचे देख सकते हैं-
|
विषय
|
गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए पद
|
अनुसूचित क्षेत्र के लिए पद
|
कुल पद
|
|---|---|---|---|
|
हिन्दी
|
1005
|
47
|
1052
|
|
अंग्रेजी
|
1150
|
155
|
1305
|
|
संस्कृत
|
842
|
98
|
940
|
|
गणित
|
1184
|
201
|
1385
|
|
विज्ञान
|
1160
|
195
|
1355
|
|
सामाजिक विज्ञान
|
401
|
0
|
401
|
|
उर्दू
|
48
|
—
|
48
|
|
पंजाबी
|
02
|
0
|
02
|
|
सिंधी
|
01
|
0
|
01
|
|
गुजराती
|
—
|
—
|
0
|
|
कुल पदों की संख्या
|
5804
|
696
|
6500
|
RPSC Senior Teacher Recruitment 2025: पात्रता मानदंड
हिंदी, अंग्रेजी, गणित, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, सिंधी और गुजराती विषय - यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त स्नातक या समकक्ष परीक्षा, जिसमें संबंधित विषय वैकल्पिक विषय के रूप में हो, और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद/सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा में डिग्री या डिप्लोमा।
विज्ञान विषय - यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त स्नातक या समकक्ष परीक्षा, जिसमें निम्नलिखित में से कम से कम दो विषय वैकल्पिक विषय के रूप में हों - भौतिकी, रसायन विज्ञान, प्राणि विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, सूक्ष्म जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी और जैव रसायन विज्ञान और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद/सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा में डिग्री या डिप्लोमा।
सामाजिक विज्ञान विषय - यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त स्नातक या समकक्ष परीक्षा, जिसमें वैकल्पिक विषयों के रूप में निम्नलिखित में से कम से कम दो विषय शामिल हों: - इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, लोक प्रशासन और दर्शनशास्त्र, और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद/सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा में डिग्री या डिप्लोमा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल