RPSC Recruitment 2025: आरपीएससी स्कूल लेक्चरर के 3225 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, जानें आवेदन डेट, फीस
Santosh Kumar | July 17, 2025 | 10:01 PM IST | 2 mins read
स्कूल लेक्चरर के अंतर्गत कुल 27 विषयों के लिए भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी की आयु 1 जनवरी 2026 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने स्कूल लेक्चरर के 3225 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आरपीएससी द्वारा विभिन्न विषयों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए भर्ती की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर लिंक सक्रिय होने के बाद आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त, 2025 से शुरू होगी और अंतिम तिथि 12 सितंबर, 2025 निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग है। सामान्य और ओबीसी (सीएल) आवेदकों को 600 रुपये, जबकि ओबीसी (एनसीएल), ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को 400 रुपये का भुगतान करना होगा।
स्कूल लेक्चरर के तहत कुल 27 विषयों के लिए भर्तियां की जाएंगी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 1 जनवरी 2026 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। पदों के अनुसार पात्रता की अधिक जानकारी अधिसूचना में देखें।
RPSC Recruitment 2025: स्कूल लेक्चरर चयन प्रक्रिया
आरपीएससी स्कूल लेक्चरर 2025 भर्ती में, पहले एक लिखित परीक्षा होगी, जिसमें उम्मीदवारों के विषय ज्ञान का टेस्ट किया जाएगा। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
भर्ती के लिए आवेदन करते समय, उम्मीदवारों को अपने सभी आवश्यक प्रमाणपत्र और दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ें और भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर अपने पास रखें।
RPSC School Lecturer 2025: आवेदन के बाद कर सकेंगे करेक्शन
यदि कोई अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में कोई सुधार करना चाहता है, तो वह आवेदन की अंतिम तिथि के 10 दिन के भीतर ₹500 का ऑनलाइन शुल्क देकर ऐसा कर सकता है। यह प्रक्रिया आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
इसके अलावा, परीक्षा तिथि से 60 दिन पहले और 7 दिनों की अवधि के लिए एक और अवसर दिया जाएगा, जिसमें उम्मीदवार अपनी फोटो, नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि और लिंग जैसी जानकारी में सुधार कर सकेंगे।
राजस्थान राज्य के बाहर रहने वाले उम्मीदवारों को, चाहे वे किसी भी श्रेणी के हों, सामान्य श्रेणी का माना जाएगा। ऐसे उम्मीदवारों को सामान्य श्रेणी के अनुसार शुल्क देना होगा। जिन्होंने पहले ही ओटीआर कर लिया है, उन्हें भी निर्धारित शुल्क देना होगा।
अगली खबर
]UPPSC RO ARO Admit Card: यूपीपीएससी आरओ/एआरओ प्री एडमिट कार्ड uppsc.up.nic.in पर जारी, एग्जाम डेट 27 जुलाई
पंजीकृत उम्मीदवार यूपीपीएससी प्री एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से चेक या डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीपीएससी आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 27 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार