Santosh Kumar | January 31, 2026 | 02:08 PM IST | 1 min read
सभी उम्मीदवार अपना डिटेल एनएमएमएसएस रिजल्ट एससीईआरटी उत्तराखंड की ऑफिशियल वेबसाइट scert.uk.gov.in पर देख सकते हैं।

नई दिल्ली: उत्तराखंड के लिए नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (एनएमएमएस) 2025-26 के नतीजे स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) ने आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए हैं। इस साल कुल 1,616 छात्रों स्कॉलरशिप के लिए योग्य घोषित किया गया है। यह परीक्षा क्लास 8 के छात्रों के लिए आयोजित की गई, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को उनकी आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद मिल सके।
एनएमएमएस परीक्षा 16 दिसंबर, 2025 को राज्य भर के अलग-अलग सेंटरों पर आयोजित की गई। परीक्षा में दो पेपर थे: मेंटल एबिलिटी टेस्ट और स्कॉलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट। फाइनल आंसर की के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की गई।
यह परीक्षा राज्य के 95 विकासखंडों के 97 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। कुल 18,224 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 16,957 परीक्षा में शामिल हुए। 1623 उपलब्ध सीटों के मुकाबले 1616 योग्य छात्रों का चयन किया गया।
एनएमएमएस के तहत चुने गए सभी 1048 स्टूडेंट्स के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एनएसपी) पर रजिस्ट्रेशन जरूरी है, और यह प्रोसेस जून में शुरू होगा। स्कॉलरशिप स्कीम के तहत चुने गए स्टूडेंट्स को अलग-अलग राशि मिलेगी।
एनएमएमएस स्कीम के तहत चुने गए 1048 स्टूडेंट्स को हर साल ₹12,000 मिलेंगे, शिवानंद नौटियाल स्कॉलरशिप के तहत 100 स्टूडेंट्स को हर साल ₹15,000 मिलेंगे। देव सुमन स्कॉलरशिप के तहत 468 स्टूडेंट्स को हर साल ₹10,000 मिलेंगे।
यह स्कॉलरशिप क्लास 9 से क्लास 12 तक के स्टूडेंट्स को दी जाएगी। सभी कैंडिडेट्स डिटेल रिजल्ट एससीईआरटी उत्तराखंड की वेबसाइट scert.uk.gov.in पर देख सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ में टॉपर्स के नाम और डिटेल्स शामिल हैं।