Santosh Kumar | January 30, 2025 | 09:51 AM IST | 2 mins read
आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन 2 फरवरी 2025 को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Now
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने आज यानी 30 जनवरी 2025 को राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) प्री परीक्षा 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के जरिए आरपीएससी आरएएस प्री एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग द्वारा आरपीएससी आरएएस एग्जाम सिटी स्लिप पहले ही जारी की जा चुकी है।
आरपीएससी आरएएस प्री एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए आरपीएससी आरएएस एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन 2 फरवरी 2025 को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा में ओएमआर उत्तर पुस्तिका भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
जारी अधिसूचना के अनुसार, अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले ही परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए अभ्यर्थी समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें।
आरएएस परीक्षा केंद्र पर पहचान के लिए अभ्यर्थियों को अपना नवीनतम मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) लाना होगा। यदि आधार कार्ड पर फोटो पुराना या अस्पष्ट है, तो रंगीन और स्पष्ट फोटो वाला दूसरा मूल पहचान पत्र लेकर आएं।
इसके अलावा एडमिट कार्ड पर नवीनतम और स्पष्ट रंगीन फोटो चिपकाना भी जरूरी है। स्पष्ट मूल फोटो पहचान पत्र के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ जारी जरूरी निर्देश भी जरूर पढ़ें।
अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आरएएस प्रारंभिक परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:
भारतीय वायु सेना में काम करने के इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक अग्निवीर भर्ती 2025 के लिए आवेदन नहीं किया है, वे 2 फरवरी, 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in के माध्यम से अग्निवीर भर्ती 2025 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
Santosh Kumar