RPSC JLO Admit Card 2026: आरपीएससी जूनियर लीगल ऑफिसर एडमिट कार्ड 23 जुलाई को होगा जारी, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | July 19, 2026 | 06:51 PM IST | 2 mins read
राजस्थान जूनियर लीगल ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आज जूनियर लीगल ऑफिसर (JLO) परीक्षा 2025 के प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, आरपीएससी जेएलओ एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in और एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर 23 जुलाई को जारी किए जाएंगे।
राजस्थान जूनियर लीगल ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार आरपीएससी जेएलओ 2026 हॉल टिकट में नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का नाम व पूरा पता और परीक्षा दिवस निर्देश जांच सकते हैं।
RPSC Junior Legal Officer 2025 Exam: परीक्षा कार्यक्रम
आरपीएससी जेएलओ 2025 परीक्षा 26 जुलाई और 27 जुलाई को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक जयपुर जिला मुख्यालय पर आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न पत्र के लिए ओएमआर आंसर शीट के 5वें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने के 60 मिनट तक ही प्रवेश दिया जाएगा। रिपोर्टिंग समय के बाद एग्जाम सेंटर का गेट बंद कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को आरपीएससी जेएलओ प्रवेश पत्र के साथ स्पष्ट फोटो के साथ एक मूल पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ वोटरआईडी/ पैनकार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ पासपोर्ट आदि लाने की सलाह दी गई है।
नोटिस में कहा गया कि, स्पष्ट मूल फोटो पहचान पत्र के अभाव में अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आयोग ने परीक्षार्थियों को परीक्षा के संबंध में दलाल, मीडिएटर और समाजकंटक के बहकावे में नहीं आने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए आरपीएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।
RPSC Junior Legal Officer Admit Card 2026: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आरपीएससी जेएलओ एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘Login to RajSSO’ पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- आरपीएससी जेएलओ एडमिट कार्ड जांचें व डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल