RPSC APO Mains Marks 2025: आरपीएससी एपीओ मुख्य परीक्षा के अंक rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | January 6, 2026 | 12:26 PM IST | 1 min read
राजस्थान सहायक अभियोजन अधिकारी मुख्य परीक्षा 2024 के अंक डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने गृह विभाग के अंतर्गत गैर-अनुसूचित क्षेत्र एवं अनुसूचित क्षेत्र पदों के लिए सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) प्रतियोगी परीक्षा 2024 के लिए मुख्य परीक्षा के अंक जारी कर दिए हैं। इससे पहले, एपीओ मेन्स रिजल्ट पीडीएफ 10 दिसंबर, 2025 को जारी किया गया था।
आरपीएससी एपीओ मुख्य परीक्षा 2024 के अंक की जांच आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। राजस्थान सहायक अभियोजन अधिकारी मुख्य परीक्षा 2024 के अंक डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर, जन्म तिथि और कैप्चाकोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
राजस्थान एपीओ मेन्स 2024 एग्जाम 1 जून, 2025 को आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र थे। आरपीएससी एपीओ प्रारंभिक परीक्षा 19 जनवरी, 2025 को कराई गई थी और आरपीएससी एपीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 4 मार्च, 2025 को जारी किया गया था।
आयोग ने एपीओ मुख्य परीक्षा 2024 के परिणाम के साथ ही कटऑफ अंक भी जारी किए थे। आरपीएससी ने बताया कि प्रशासनिक कारणों के चलते 13 अभ्यर्थियों का परिणाम रोक दिया गया। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
RPSC Assistant Prosecution Officer Mains Marks 2025: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आरपीएससी एपीओ मेन्स एग्जाम 2024 के अंक जांच सकते हैं:
- आरपीएससी की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘न्यूज एंड इवेंट’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- ‘एपीओ परीक्षा 2024 (मुख्य परीक्षा) के अंक’ पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- एपीओ मेन्स एग्जाम मार्क्स जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच