RPSC AO Answer Key 2025: आरपीएससी एग्रीकल्चर ऑफिसर आंसर की जारी, 25 अप्रैल तक दर्ज कराएं आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | April 23, 2025 | 08:56 AM IST | 2 mins read
राजस्थान एओ प्रारंभिक उत्तर कुंजी 2025 पर चुनौती दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 100 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग ( RPSC ) ने एग्रीकल्चर ऑफिसर 2024 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। राजस्थान एओ एग्जाम में उपस्थित हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से अपनी आरपीएससी एग्रीकल्चर ऑफिसर आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान एओ प्रारंभिक उत्तर कुंजी 2025 पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया गया है। कैंडिडेट 23 अप्रैल से 25 अप्रैल तक ऑनलाइन माध्यम में शुल्क भुगतान और आवश्यक दस्तावेज पेश करके चुनौती दर्ज करा सकते हैं। समय-सीमा समाप्त होने के बाद उम्मीदवार एग्रीकल्चर ऑफिसर आंसर की पर चुनौती नहीं दर्ज करा सकेंगे।
नोटिस में कहा गया कि, “आयोग द्वारा प्रत्येक प्रश्न हेतु आपत्ति शुल्क 100 निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करके रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन करके उक्त परीक्षा के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक कर प्रश्नों पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। शुल्क के बिना आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी।”
आयोग ने कहा कि, उक्त परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज करवाता है, तो उस पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। राजस्थान कृषि अधिकारी भर्ती परीक्षा 20 अप्रैल को आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से राजस्थान में कृषि अधिकारी के कुल 52 पदों को भरा जाएगा।
ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करते समय किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर अभ्यर्थी ईमेल के माध्यम से recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं, या फिर निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों 9352323625 और 7340557555 पर कॉल कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
RPSC Agriculture Officer Answer Key 2025: आंसर की डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके एओ आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, कृषि अधिकारी उत्तर कुंजी 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी, इसे जांचें और डाउनलोड करें।
- आवश्यकता होने पर आपत्तियां दर्ज कराएं और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा