J&K News: पीडीपी ने की छात्रों को जबरन तिरंगा रैली में भेजने के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार की आलोचना
Santosh Kumar | January 24, 2025 | 08:06 PM IST | 1 min read
इल्तिजा मुफ्ती ने एक आदेश का हवाला दिया जिसमें स्कूल प्रमुखों को 23 जनवरी को होने वाली रैली में 40 से 50 छात्रों और 2 शिक्षकों को भेजने का निर्देश दिया गया।
श्रीनगर: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने 24 जनवरी को जम्मू-कश्मीर सरकार पर छात्रों को जबरन तिरंगा रैली में भेजने का आरोप लगाया और इसे "अस्वीकार्य" बताया। पार्टी ने कहा कि शिक्षा का इस्तेमाल "आरएसएस से जुड़े एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) के प्रचार के लिए" किया जा रहा है।
पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने "एक्स" पर लिखा, "जम्मू-कश्मीर शिक्षा विभाग ने निजी और सरकारी स्कूलों के बच्चों को पुंछ में आरएसएस से संबद्ध एबीवीपी द्वारा आयोजित तिरंगा रैली में भाग लेने के लिए मजबूर किया।"
जबरन तिरंगा रैली में भेजने का आरोप
पीडीपी अध्यक्ष और पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि छात्रों को वैचारिक कार्यक्रमों में भेजना शिक्षा का दुरुपयोग है और इसे अस्वीकार्य बताया।
इल्तिजा मुफ्ती ने पुंछ के मुख्य शिक्षा अधिकारी के एक कथित आदेश का हवाला दिया, जिसमें स्कूल प्रमुखों को 23 जनवरी, 2025 को आयोजित रैली में 40 से 50 छात्रों और 2 शिक्षकों को भेजने का निर्देश दिया गया था।
उमर अब्दुल्ला सरकार की आलोचना
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के एक अन्य नेता और पुलवामा के विधायक वहीद पारा ने भी इसकी आलोचना की। वहीद पाराने कहा कि उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने चुनावी वादों को छोड़ दिया है।
पार्टी के एक अन्य नेता और पुलवामा से विधायक वहीद पारा ने भी इस कदम की आलोचना की। वहीद पारा ने कहा कि उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार ने अपने चुनावी वादों को छोड़ दिया है।
पारा ने कहा, "इनमें अनुच्छेद 370 की बहाली, राजनीतिक कैदियों की रिहाई, आरक्षण सुधार, मुफ्त बिजली और राशन, युवा रोजगार अधिनियम और पीएसए और अफस्पा कानूनों को हटाने जैसे वादे शामिल थे।"
अगली खबर
]RPSC RAS Admit Card 2024: आरपीएससी आरएएस प्री एडमिट कार्ड डेट घोषित; एग्जाम सिटी स्लिप 26 जनवरी को होगी जारी
आयोग द्वारा आरपीएससी आरएएस प्री परीक्षा सिटी स्लिप 26 जनवरी को जारी की जाएगी। इस संबंध में आरपीएससी ने एक अधिसूचना जारी की है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी अधिसूचना देख सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार