REET Result 2025: राजस्थान रीट लेवल 1, 2 रिजल्ट पर क्या है लेटेस्ट अपडेट? जानें कब तक होगा घोषित
Santosh Kumar | May 5, 2025 | 02:24 PM IST | 1 min read
आरबीएसई रीट प्रोविजनल आंसर की पर उठाई गई आपत्तियों के आधार पर रीट 2024-25 फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी करेगा।
नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2024 की फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड ने रीट 2024-25 पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण पूरा कर लिया है। ऐसे में रीट लेवल 1 और 2 के रिजल्ट इसी पखवाड़े में घोषित किए जा सकते हैं। बोर्ड अगले पखवाड़े के अंत तक सीनियर सेकेंडरी के रिजल्ट जारी कर देगा।
Latest: REET Sample Papers
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
बोर्ड ने रीट की प्रोविजनल आंसर-की 25 मार्च को जारी की, जिस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को 31 मार्च तक का समय दिया गया। अब बोर्ड रीट रिजल्ट और फाइनल आंसर-की कभी भी जारी कर सकता है।
REET Result 2025 Rajasthan: रीट का रिजल्ट कब आएगा?
रीट रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जारी किया जाएगा। आरबीएसई रीट प्रोविजनल आंसर की पर उठाई गई आपत्तियों के आधार पर राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा की फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी करेगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रीट रिजल्ट 15 मई से पहले जारी किया जा सकता है। हालांकि, आरबीएसई ने अभी तारीख की घोषणा नहीं की है। बोर्ड रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर-की और कटऑफ मार्क्स भी जारी कर सकता है।
RBSE Board Result 2025: आरबीएसई बोर्ड रिजल्ट जल्द
रीट मार्किंग स्कीम के अनुसार, परीक्षा में हर सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा। परीक्षा पास करने पर उम्मीदवारों को पात्रता प्रमाण पत्र मिलता है, जो आजीवन मान्य होगा।
बता दें कि बोर्ड का प्रयास है कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी सीनियर सेकेंडरी के तीनों संकायों के परिणाम एक साथ जारी किए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
अगली खबर
]GSEB Result 2025: गुजरात एचएससी रिजल्ट gseb.org पर जारी, जानें स्ट्रीम-वाइज पास प्रतिशत, डाउनलोड प्रक्रिया
जो छात्र गुजरात बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल हुए थे और लंबे समय से अपने परिणामों का इंतजार कर रहे थे, वे अब अपने रोल नंबर या सीट नंबर के जरिए वेबसाइट पर लॉग इन करके जीएसईबी रिजल्ट 2025 देख सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’