REET Exam Date 2025: जनवरी में होगा रीट 2025 का आयोजन, परीक्षा पैटर्न में किया गया बदलाव
Santosh Kumar | October 10, 2024 | 04:12 PM IST | 1 min read
सचिव ने बताया कि लेवल-1 एवं लेवल-2 राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा किया जाएगा।
नई दिल्ली: राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2025 जनवरी के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी। शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव कृष्ण कुणाल ने मीडिया से यह जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बार होने वाली परीक्षा में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। रीट परीक्षा 2025 में आरपीएससी और कर्मचारी चयन बोर्ड के साथ रीट के नवाचार भी शामिल किए जाएंगे।
Latest: REET Sample Papers
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
सचिव ने बताया कि लेवल 1 और लेवल 2 पात्रता परीक्षा का आयोजन राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार रीट परीक्षा की फीस में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। परीक्षा पारदर्शिता के साथ आयोजित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि अब इस परीक्षा में छात्रों को 5 विकल्प दिए जाएंगे। इस परीक्षा में यह व्यवस्था शामिल की गई है, जिसमें 5 विकल्पों में से एक को भरना जरूरी होगा। ऐसा न करने पर छात्रों के लिए निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।
Also read Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2024: राजस्थान में 23,820 सफाईकर्मियों की होगी भर्ती; आवेदन शुरू
कृष्ण कुणाल ने कहा कि हम ओएमआर शीट पर परीक्षार्थी के रोल नंबर के साथ उसकी फोटो लगाने के बारे में भी सोच रहे हैं। इस पर जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।विभाग एजेंसी के साथ मिलकर सुरक्षित परीक्षा कराएगा।
विभाग की इस बैठक में निदेशक माध्यमिक शिक्षा आशीष मोदी, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सीताराम जाट, सचिव माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर कैलाश चंद शर्मा और संयुक्त शासन सचिव शिक्षा संजय माथुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच