REET 2024 Registration: राजस्थान बोर्ड ने रीट आवेदकों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट किया जारी; परीक्षा 27 फरवरी को
Abhay Pratap Singh | January 16, 2025 | 08:39 AM IST | 2 mins read
जिन उम्मीदवारों ने राज्य सरकार द्वारा रद्द किए गए 9 जिलों में परीक्षा केंद्रों का चयन किया है, वे 17 से 19 जनवरी तक अपनी परीक्षा केंद्र वरीयता बदल सकते हैं।
नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 (REET 2024) के संबंध में एक महत्वपूर्ण अपडेट साझा किया है। जानकारी के अनुसार, शुल्क भुगतान के बाद भी आवेदन फॉर्म नहीं जमा करने वाले कैंडिडेट 17 से 19 जनवरी तक आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
Latest: REET Sample Papers
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
उम्मीदवार रीट आवेदन पत्र में 200 रुपये शुल्क भगतान के साथ 17 जनवरी से 19 जनवरी तक आवश्यक सुधार कर सकते हैं। नोटिस में कहा गया कि अभ्यर्थियों को नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नम्बर, परीक्षा का स्तर एवं परीक्षा केंद्र में संशोधन का विकल्प नहीं दिया जाएगा।
नोटिस में बताया गया कि, “जिन उम्मीदवारों ने चालान जनरेट और परीक्षा शुल्क जमा किया है, तथा आवेदन पत्र जमा नहीं किया है या प्रिंट आउट नहीं लिया है, वे अब 17 से 19 जनवरी, 2025 तक अपने आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं।”
आरबीएसई नोटिस में आगे कहा गया कि, उम्मीदवारों ने राज्य सरकार द्वारा रद्द किए गए 9 जिलों में परीक्षा केंद्रों का चयन किया है, वे 17 जनवरी से 19 जनवरी, 2025 तक अपनी परीक्षा केंद्र वरीयता बदल सकते हैं। रीट 2024 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
राजस्थान टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2024 एडमिट कार्ड 19 फरवरी, 2025 को जारी किया जाएगा। रीट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। रीट 2024 के लिए 12 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।
REET 2024 एग्जाम 27 फरवरी को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्राथमिक स्तर (लेवल 1) और उच्च प्राथमिक स्तर (लेवल 2) की परीक्षाएं अलग-अलग समय पर होंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक कराई जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’