LiveTrusted Source Image

Re-NEET UG Exam 2026 LIVE: नीट यूजी पुनर्परीक्षा कल, जानें गाइडलाइंस, जरूरी दस्तावेज, ड्रेस कोड, अपडेट्स

Santosh Kumar | June 20, 2026 | 06:03 PM IST | 1 min read

एनटीए ने अभ्यर्थियों को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया है। प्रवेश द्वार ठीक 1:30 बजे बंद कर दिए जाएंगे।

Back

Re-NEET 2026 Mock Test

Practice with the NEET 2026 Free Mock Test PDF featuring full-length ReNEET exam simulation, detailed solutions, and real exam pattern.

Try Now
एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा की सुरक्षा और निष्पक्षता के लिए कई स्तरों पर इंतजाम किए हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा की सुरक्षा और निष्पक्षता के लिए कई स्तरों पर इंतजाम किए हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

Re-NEET UG Exam 2026 Live Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित नीट यूजी 2026 पुनर्परीक्षा कल दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक पेन-पेपर मोड में होगी। देश भर में बने परीक्षा केंद्रों पर 22 लाख से अधिक उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे। एनटीए ने परीक्षा की सुरक्षा और निष्पक्षता के लिए कई स्तरों पर इंतजाम किए हैं, जिनमें बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, सीसीटीवी निगरानी और कड़ी सुरक्षा शामिल है।

नीट यूजी 2026 परीक्षा केंद्रों पर मॉक ड्रिल और सुरक्षा व्यवस्था सहित पूरी तैयारी कर ली गई है। नीट 2026 परीक्षा के लिए अतिरिक्त 15 मिनट दिए जाएंगे और प्रश्न पुस्तिका में रफ काम के लिए दो अतिरिक्त पेज शामिल किए गए हैं।

NEET Reporting Time 2026: नीट यूजी रिपोर्टिंग टाइमिंग 2026

एनटीए ने अभ्यर्थियों को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया है। प्रवेश द्वार ठीक 1:30 बजे बंद कर दिए जाएंगे। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, कैलकुलेटर, पेन, कागज़ आदि पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं।

उम्मीदवार पारदर्शी पानी की बोतल (बिना लेबल वाली) और डॉक्यूमेंट्स को पारदर्शी प्लास्टिक पाउच में ले जा सकते हैं। एनटीए ने उम्मीदवारों को फर्जी खबरों और सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से सतर्क रहने की अपील की है।

Re-NEET UG Exam 2026: नीट परीक्षा के लिए जरूरी दस्तावेज

उम्मीदवारों को नीट 2026 री-एग्जाम का मूल एडमिट कार्ड, एक वैलिड फोटो आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस) और पासपोर्ट साइज की 2 तस्वीरें (जो आवेदन के दौरान इस्तेमाल की गई) साथ लानी होंगी।

पीडबल्यूडी उम्मीदवारों को अपना विकलांगता प्रमाण पत्र भी साथ लाना होगा। नीट एडमिट कार्ड पर पासपोर्ट साइज की तस्वीर लगाना जरूरी है। एनटीए ने कहा कि प्रतिपूरक समय के पात्र दिव्यांग अभ्यर्थी शाम 6.20 बजे तक परीक्षा दे सकेंगे।

Also readNEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल

Dress Code For NEET Exam: री-नीट यूजी ड्रेस कोड 2026

उम्मीदवारों को हल्के रंग के, सादे और आधी आस्तीन वाले कपड़े पहनने चाहिए। पुरुष उम्मीदवार आधी आस्तीन वाली शर्ट या टी-शर्ट और ट्राउज़र पहन सकते हैं; महिला उम्मीदवारों को सादे सलवार-सूट, कुर्ती या ट्राउजर पहनने चाहिए।

मोटे सोल वाले जूते, बूट या फुटवियर की इजाजत नहीं है; केवल चप्पल या कम हील वाली सैंडल पहनी जा सकती हैं। धार्मिक चीजें जैसे-पगड़ी, कलावा आदि पहन सकते हैं, लेकिन ऐसे उम्मीदवारों को जांच के लिए जल्दी पहुंचना होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

एनटीए नीट यूजी एडमिट कार्ड 2026 लिंक आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर एक्टिव है। नीट यूजी 2026 परीक्षा 566 शहरों के परीक्षा केंद्रों पर 22 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी। नीट पुनर्परीक्षा से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए इस वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

June 20, 2026 | 06:03 PM IST

Dress Code For NEET Exam: री-नीट यूजी ड्रेस कोड 2026

उम्मीदवारों को हल्के रंग के, सादे और आधी आस्तीन वाले कपड़े पहनने चाहिए। पुरुष उम्मीदवार आधी आस्तीन वाली शर्ट या टी-शर्ट और ट्राउज़र पहन सकते हैं; महिला उम्मीदवारों को सादे सलवार-सूट, कुर्ती या ट्राउजर पहनने चाहिए।

June 20, 2026 | 05:40 PM IST

NEET Exam Timing 2026: रीनीट 2026 एग्जाम टाइम

रीनीट 2026 यूजी परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी, जिसकी कुल अवधि 3 घंटे 15 मिनट होगी।

June 20, 2026 | 05:20 PM IST

NEET UG City Intimation Slip 2026: नीट यूजी रीटेस्ट सिटी स्लिप neet.nta.nic.in पर

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके नीट यूजी 2026 सिटी स्लिप चेक या डाउनलोड कर सकेंगे-

  • आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • नीट यूजी 2026 एग्जाम सिटी स्लिप लिंक को ओपन करें।
  • वेबसाइट पर नीट यूजी लॉगिन विवरण को दर्ज करें।
  • नीट यूजी सिटी स्लिप 2026 स्क्रीन पर दिखेगा।
  • इसमें दर्ज डिटेल्स की जांच करें और डाउनलोड करें।

June 20, 2026 | 05:00 PM IST

NEET UG 2026 Admit Card: नीट यूजी हॉल टिकट डाउनलोड लिंक

पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से अपना नीट यूजी हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

June 20, 2026 | 04:40 PM IST

RE-NEET UG Admit Card 2026: नीट यूजी एडमिट कार्ड neet.nta.nic.in पर

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी पुनर्परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। नीट यूजी री-एग्जाम का आयोजन 21 जून को किया जाएगा।

June 20, 2026 | 04:24 PM IST

NEET 2026 Retest: 22 लाख से अधिक उम्मीदवार देंगे परीक्षा

देश भर में बने परीक्षा केंद्रों पर 22 लाख से अधिक उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे। एनटीए ने परीक्षा की सुरक्षा और निष्पक्षता के लिए कई स्तरों पर इंतजाम किए हैं। 

June 20, 2026 | 04:23 PM IST

Re-NEET UG Exam 2026: नीट यूजी 2026 पुनर्परीक्षा कल

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित नीट यूजी 2026 पुनर्परीक्षा कल दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक पेन-पेपर मोड में होगी।

[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications