Trusted Source Image

NEET UG Retest 2026: नागपुर के एक छात्र को अलॉट हुआ अबू धाबी का परीक्षा केंद्र, राहुल गांधी ने एनटीए को घेरा

Santosh Kumar | June 20, 2026 | 12:21 PM IST | 2 mins read

एनटीए ने नागपुर के एक छात्र अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब को परीक्षा केंद्र के तौर पर अबू धाबी (संयुक्त अरब अमीरात) आवंटित कर दिया है।

Back

NEET 2026 College Predictor

Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.

Try Now
एनटीए द्वारा नीट 2026 पुनर्परीक्षा कल, 21 जून को आयोजित की जानी है। (इमेज-एक्स/@RahulGandhi)
एनटीए द्वारा नीट 2026 पुनर्परीक्षा कल, 21 जून को आयोजित की जानी है। (इमेज-एक्स/@RahulGandhi)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा से पहले एक बड़ी गलती कर दी है। एनटीए ने नागपुर के छात्र अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब को परीक्षा केंद्र के तौर पर अबू धाबी (संयुक्त अरब अमीरात) आवंटित कर दिया है। छात्र ने नागपुर और उसके आस-पास के इलाकों में केंद्र का विकल्प चुना, लेकिन एनटीए की तकनीकी खराबी के कारण उसे विदेश में केंद्र आवंटित कर दिया गया, जिससे छात्र और उसका परिवार परेशान हैं। नीट पुनर्परीक्षा कल, 21 जून को होनी है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, नीट की तैयारी कर रहे अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब के परिवार का दावा है कि 21 जून को होने वाले नीट यूजी री-एग्जाम के लिए उन्हें अबू धाबी का एक स्कूल परीक्षा केंद्र के तौर पर मिला है।

NEET UG Retest 2026: उम्मीदवार के पिता ने क्या कहा?

उम्मीदवार के पिता ने कहा, "कल शाम 4 बजे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, हमने देखा कि परीक्षा केंद्र के तौर पर अबू धाबी के एक स्कूल का नाम लिखा था। हम हैरान रह गए क्योंकि हमने ऐसा कोई विकल्प नहीं चुना था।"

उन्होंने आगे कहा कि हमने हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया। उन्होंने हमें ईमेल भेजने के लिए कहा। जब हमने ईमेल भेजा, तो हमें कॉल आया कि शनिवार शाम 4 बजे तक उम्मीदवार का नया नीट एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा।

उम्मीदवार के पिता ने कहा कि उन्होंने तीन जिलों का विकल्प दिया था, लेकिन अब नागपुर में ही परीक्षा केंद्र की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि छात्र सदमे में है, परीक्षा नहीं देना चाहता और उसके पास पासपोर्ट भी नहीं है।

Also readNEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल

NEET 2026: राहुल गांधी ने एनटीए पर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने कहा कि नागपुर का एक छात्र पिछले एक महीने से नीट री-एग्जाम की तैयारी कर रहा था, लेकिन परीक्षा से एक दिन पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करने पर उसका परीक्षा केंद्र अबू धाबी दिखा।

छात्र के पास न पासपोर्ट है और न ही विदेश जाने का समय या साधन, जिससे वह काफी परेशान हो गया। राहुल गांधी ने कहा कि ऐसी गलती से छात्रों और उनके परिवारों को मानसिक तनाव झेलना पड़ता है।

उन्होंने एनटीए पर सवाल उठाते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था को अधिक जिम्मेदार और जवाबदेह बनाने की जरूरत है ताकि छात्रों के भविष्य के साथ इस तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि ऐसे सिस्टम को परीक्षा कराने हक नहीं है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications