Santosh Kumar | July 6, 2026 | 08:02 AM IST | 1 min read
प्रोविजनल आंसर की 25 जून को जारी की गई और उम्मीदवारों ने 28 जून तक 10,000 आपत्तियां दर्ज कराईं। इसके बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी होगा।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कन्फर्म किया है कि रीनीट का रिजल्ट 20 जुलाई को या उससे पहले घोषित किए जाएंगे। मई में पेपर लीक के आरोपों के कारण ओरिजिनल परीक्षा रद्द होने के बाद, 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 20 लाख से अधिक कैंडिडेट्स शामिल हुए। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, एनटीए के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि मूल्यांकन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है और नतीजे जल्द ही जारी किए जाएंगे ताकि एमबीबीएस/बीडीएस में एडमिशन की समय-सीमा पर कोई असर न पड़े।
प्रोविजनल आंसर की 25 जून को जारी की गई और उम्मीदवारों ने 28 जून तक 10,000 आपत्तियां दर्ज कराईं। इसके बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी होगा। नीट ओएमआर रिस्पॉन्स शीट भी जल्द उपलब्ध कराई जाएगी।
अधिकारी ने कहा, "हम अभी कोई तारीख नहीं बताना चाहेंगे, लेकिन नतीजे 20 जुलाई तक आ जाएंगे। आम तौर पर, परीक्षा के 45 दिनों के भीतर रिजल्ट जारी किए जाते हैं, लेकिन इस बार, हम नतीजे काफी पहले घोषित कर देंगे।"
सफल उम्मीदवार एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबंधित कोर्सेस में दाखिले के लिए काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे। नीट का रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध होगा।
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में अपेक्षित री-नीट कटऑफ की जांच कर सकते हैं-
| वर्ग | अर्हता परसेंटाइल | न्यूनतम कटऑफ अंक (720 में से) |
|---|---|---|
जनरल | 50वां परसेंटाइल | 705 - 148 |
एससी | 40वां परसेंटाइल | 147 - 117 |
ओबीसी | 40वां परसेंटाइल | 147 - 117 |
एसटी | 40वां परसेंटाइल | 147 - 117 |
ईडब्ल्यूएस | 50वां परसेंटाइल | 705 - 148 |
आइसा ने बताया कि 7 दिन के उपवास के बाद रक्त शर्करा स्तर 46 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर तक गिर जाने के कारण जेएनयू छात्र संघ की संयुक्त सचिव दानिश अली को शनिवार शाम राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Santosh Kumar