RE NEET Answer Key 2026 Objection: रीनीट आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो कल तक रहेगी सक्रिय, शुल्क और प्रक्रिया जानें

Abhay Pratap Singh | June 27, 2026 | 07:00 AM IST | 2 mins read

नीट यूजी रीएग्जाम आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 2026 लॉगिन करने के लिए कैंडिडेट को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

एनटीए रीनीट यूजी 2026 परीक्षा 21 जून को एक पाली में आयोजित की गई थी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट/NTA)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से नीट यूजी 2026 री-एग्जाम के लिए आपत्ति दर्ज करने की विंडो कल बंद कर दी जाएगी। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से 28 जून को रात 11:50 बजे तक चुनौती दर्ज करा सकते हैं। रीनीट आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो 25 जून से सक्रिय है।

नीट यूजी रीएग्जाम आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 2026 लॉगिन करने के लिए कैंडिडेट को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आपत्तियां उठाने के लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। निर्धारित तिथि व समय के बाद आपत्ति दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी।

उम्मीदवार रीनीट प्रोविजनल आंसर की 2026 की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। नीट मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए +4 अंक दिए जाते हैं और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए -1 अंक काटा जाता है। एनटीए द्वारा रीनीट यूजी 2026 परीक्षा 21 जून को एक पाली में आयोजित की गई थी।

Also read NEET PG 2026 Application Date: नीट पीजी एप्लीकेशन फॉर्म कब आएगा? जानें लेटेस्ट अपडेट, एग्जाम डेट, आवेदन लिंक

आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “उम्मीदवार को तय समय-सीमा के भीतर लागू शुल्क भुगतान के साथ केवल ऑनलाइन माध्यम से ही चुनौती (चैलेंज) जमा करनी होगी। किसी अन्य माध्यम (ईमेल/ फैक्स/ पत्र आदि) से या बिना फीस के जमा की गई चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी।”

अभ्यर्थी को किसी प्रश्न के खिलाफ चुनौती केवल अपनी ‘प्रश्न पत्र सीरीज कोड’ के तहत ही देनी होगी। एक ही चुनौती को अलग-अलग सीरीज कोड के तहत अलग-अलग उठाने की जरूरत नहीं है। प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद रीनीट 2026 फाइनल आंसर की और रीनीट रिजल्ट 2026 जारी किया जाएगा।

NEET UG Re-exam 2026 Answer Key Objection Window: आपत्तियां उठानें

नीट यूजी रीएग्जाम आंसर की 2026 पर चुनौदी दर्ज करने के चरण यहां जांच सकते हैं:

  • एनटीए नीट पोर्टल https://neet.nta.nic.in/ पर जाएं।
  • ‘नीट यूजी रीएग्जाम 2026 आंसर की चैलेंज’ लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या व पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • आपत्ति वाले प्रश्न का चयन करें और सही विकल्प सेलेक्ट करें।
  • सहायक दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]