Re-NEET Admit Card 2026 (Out) Live: री-नीट एडमिट कार्ड लिंक जारी @neet.nta.nic.in; रिफंड, एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | June 15, 2026 | 10:46 PM IST | 7 mins read
नीट यूजी 2026 परीक्षा में सफल कैंडिडेट एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य स्नातक चिकित्सा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातक (NEET UG) 2026 की पुनः परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर 14 जून से रीनीट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET 2026: Which MBBS/BDS/Ayush Colleges Can You Get? Check Now with College Predictor
NEET 2026: Marks Vs Rank | Expected Cutoff
Also See: Safe Score for AIIMS Delhi | MBBS Seats in India
नीट रीएग्जाम 2026 का आयोजन 21 जून को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक पेन एवं पेपर मोड में किया जाएगा। एनटीए ने रीनीट एग्जाम 2026 के लिए परीक्षार्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय देने का निर्णय लिया है। नीट पुनर्परीक्षा में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट के लिए हॉल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है।
रीनीट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र में नाम, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र पूरा पता और परीक्षा दिवस निर्देश सहित अन्य विवरण जांच सकेंगे। एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी लाना होगा।
इससे पहले, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने उम्मीदवारों के लिए रीनीट सिटी इंटिमेशन स्लिप 7 जून, 2026 को वेबसाइट पर जारी कर दी थी, जिसमें उम्मीदवार अपने आवंटित परीक्षा केंद्र वाले शहर/ जिला का नाम जांच सकते हैं। नीट यूजी रीएग्जाम 2026 से संबंधित किसी भी स्पष्टीकरण के लिए 011-40759000/ 011-69227700 और neetug2026@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।
बता दें, पेपर लीक के आरोपों के बाद 3 मई को होने वाली परीक्षा रद्द कर दी गई थी, जिसके बाद पुनः आयोजित कराने का निर्णय लिया गया। परीक्षा समय में बढ़ोतरी के साथ ही अब उम्मीदवारों को दो के बजाय 4 रफ वर्क पेज मिलेंगे। नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए NTA की वेबसाइट https://www.nta.ac.in/ पर जाएं।
RE NEET Admit Card 2026: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके री नीट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- नीट रीएग्जाम 2026 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें व सबमिट करें।
- जांचें और नीट री एडमिट कार्ड 2026 का प्रिंट निकाल लें।
June 15, 2026 | 10:46 PM IST
NEET 2026 Paper Leak Claims: इन मामलों के लिए रिपोर्टिंग पोर्टल
एनटीए ने इन मामलों से जुड़ी जानकारी की रिपोर्ट करने के लिए प्लेटफॉर्म शुरू किया है-
- जो वेबसाइट, सोशल मीडिया अकाउंट या चैनल नीट 2026 का प्रश्न पत्र या आंसर-की देने का दावा करें।
- जो व्यक्ति या गिरोह पैसे लेकर पेपर लीक, परीक्षा सामग्री या पक्का रिजल्ट दिलाने का दावा करें।
- जो लोग खुद को एनटीए अधिकारी, परीक्षा कर्मचारी या सरकारी प्रतिनिधि बताकर धोखाधड़ी करें।
- ऐसी कोई भी पोस्ट, वीडियो, मैसेज या गतिविधि जो छात्रों और उनके परिवारों को गुमराह करे, ठगे या डर फैलाने की कोशिश करे।
June 15, 2026 | 09:33 PM IST
NEET Retest 2026: पेपर लीक दावों के लिए रिपोर्टिंग पोर्टल लिंक
रिपोर्टिंग पोर्टल विंडो innovateindia.mygov.in/neet-ug-2026 पर ओपन है। इसके अलावा, ऐसी जानकारी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइटों, यानी nta.ac.in और neet.nta.nic.in के जरिए भी साझा की जा सकती है।
June 15, 2026 | 08:00 PM IST
नीट यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड लॉग इन क्रेडेंशियल
नीट यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन डालना होगा।
June 15, 2026 | 07:00 PM IST
NEET UG 2026 Admit Card: नीट यूजी एडमिट कार्ड कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके री-नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड लिंक को ओपन करें।
- वेबसाइट पर नीट यूजी लॉगिन विवरण को दर्ज करें।
- नीट यूजी हॉल टिकट 2026 स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसमें दर्ज डिटेल्स की जांच करें और डाउनलोड करें।
June 15, 2026 | 05:50 PM IST
reneet 2026 admit card: नीट यूजी 3 मई की परीक्षा में कितने उम्मीदवार शामिल हुए थे?
इस वर्ष नीट यूजी 2026 परीक्षा के लिए कुल 22,75,011 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 22,05,035 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, जो 3 मई, 2026 को देश भर में आयोजित की गई थी। पेपर लीक के आरोपों के चलते बाद में इसे रद्द कर दिया गया था। नीट रीएग्जाम अब 21 जून को आयोजित की जाएगी।
June 15, 2026 | 04:50 PM IST
नीट परीक्षा 2025 में कब आयोजित की गई थी?
पिछले वर्ष, नीट यूजी 2025 परीक्षा 4 मई को देशभर में बनाए गए केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। इसके परिणाम 14 जून, 2025 को एनटीए द्वारा घोषित किए गए थे।
June 15, 2026 | 03:50 PM IST
re neet admit card 2026 link: नीट ड्रेस कोड का पालन करना होगा
नीट पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को हल्के रंग के, आधी बाजू के कपड़े और सादे पतलून पहनने होंगे। जूतों के लिए खुली सैंडल या कम हील वाली चप्पलें पहनने की सलाह दी गई है। आभूषण, बेल्ट, बड़े बटन, भारी कढ़ाई, ब्रोच और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पहनना सख्त मना है। धार्मिक या पारंपरिक पोशाक पहने उम्मीदवारों को अनिवार्य तलाशी के लिए परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना होगा।
June 15, 2026 | 01:50 PM IST
Re NEET Admit Card 2026: 4 लाख अभ्यर्थियों ने एडमिट कार्ड किए डाउनलोड
एनटीए के अनुसार, “21 जून को होने वाली NEET UG 2026 परीक्षा के लिए लगभग 4 लाख उम्मीदवारों ने अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिए हैं। कुछ लोगों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में तकनीकी दिक्कतों या सर्वर की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हमारी टीमें इन सभी समस्याओं को हल करने के लिए काम कर रही हैं। बहुत जल्द सभी उम्मीदवारों को उनके एडमिट कार्ड मिल जाएं।”
June 15, 2026 | 01:00 PM IST
21 जून को होनी है परीक्षा, उम्मीदवारों को धैर्य रखने की सलाह
नीट यूजी 2026 परीक्षा 21 जून को देश-विदेश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होने जा रही है, इसलिए परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए एनटीए ने छात्रों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे सर्वर पर लोड कम होने का इंतजार करें और समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रयास करते रहें। सभी तकनीकी समस्याओं को बहुत जल्द पूरी तरह से दुरुस्त कर लिया जाएगा ताकि किसी भी छात्र की परीक्षा प्रभावित न हो।
June 15, 2026 | 12:19 PM IST
Re-NEET Admit Card 2026: लगभग 4 लाख उम्मीदवारों ने डाउनलोड किए अपने एडमिट कार्ड
21 जून को होने वाली NEET UG 2026 परीक्षा के लिए लगभग 4 लाख उम्मीदवारों ने अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिए हैं। हमें पता है कि आपमें से कुछ लोगों को एडमिट कार्ड पाने में तकनीकी दिक्कतों या सर्वर की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हमारी टीमें इन सभी समस्याओं को हल करने के लिए काम कर रही हैं। हम आपके साथ हैं और यह पक्का करेंगे कि बहुत जल्द सभी उम्मीदवारों को उनके एडमिट कार्ड मिल जाएं। किसी भी तरह की असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है।
June 15, 2026 | 11:00 AM IST
NEET UG 2026 Re-Exam Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए NEET UG 2026 री-एग्जाम एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि या पासवर्ड और सिक्योरिटी कैप्चा डिटेल्स सबमिट करें।
- री-नीट यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।
June 15, 2026 | 10:00 AM IST
सुरक्षा के लिए 'टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन' अनिवार्य
बैंक खाते की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एनटीए ने एक अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू किया है। एजेंसी ने कहा कि "उम्मीदवारों के खाते की जानकारी की सुरक्षा के लिए, इस सुविधा का उपयोग केवल पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आधारित टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन पूरा करने के बाद ही किया जा सकेगा। सफल ऑथेंटिकेशन के बाद ही उम्मीदवार को बैंक खाते के विवरण देखने, सत्यापित करने, अपडेट करने या पुष्टि करने की अनुमति दी जाएगी।" छात्र चाहें तो कैंसल्ड चेक की स्कैन की गई कॉपी या बैंक पासबुक के पहले पेज को भी अपलोड कर सकते हैं।
June 15, 2026 | 09:00 AM IST
बैंक विवरण सत्यापित करने के चरण
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए 'Fee Refund Verification Link' पर क्लिक करें।
- एक नई विंडो खुलने पर अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- अब पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी के जरिए ऑथेंटिकेशन पूरा करें।
- लाभार्थी का नाम, बैंक खाता संख्या, बैंक का नाम और आईएफएससी (IFSC) कोड की जांच और पुष्टि करें।
June 15, 2026 | 08:21 AM IST
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले बैंक खाते के विवरण को अपडेट करना अनिवार्य
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए अपने 'Re-NEET UG 2026' एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले बैंक खाते के विवरण को अपडेट करना अनिवार्य है।
June 14, 2026 | 08:33 PM IST
reneet admit card 2026 out: रीनीट एडमिट कार्ड 2026 जारी
एनटीए ने आज यानी 14 जून, 2026 नीट यूजी पुनः परीक्षा 2026 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार neet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन संख्या और पासवर्ड की सहायता से रीनीट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
June 14, 2026 | 06:50 PM IST
neet admit card 2026 release date: पिछले साल परीक्षा कब आयोजित की गई थी?
पिछले साल, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 4 मई को देशभर के लगभग 500 शहरों में बनाए गए 5,453 केंद्रों पर नीट यूजी 2025 परीक्षा आयोजित की। इस वर्ष मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए 22.7 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।
June 14, 2026 | 05:02 PM IST
reneet answer key: पुनः परीक्षा 23 जून को
नीट यूजी परीक्षा 2026 को लेकर हुए विवाद के बाद, 23 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई। दोबारा परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी 28 से 29 जून तक चुनौती के लिए जारी की गई और परिणाम 26 जुलाई को घोषित किए गए।
June 14, 2026 | 03:57 PM IST
neet admit card: नीट यूजी अंकन योजना
- सही उत्तर के लिए उत्तर के लिए चार अंक (+4) दिया जाएगा।
- गलत उत्तर के लिए एक अंक (-1) घटाया जाएगा।
- अनुत्तरित प्रश्न के लिए कोई अंक (0) नहीं है।
June 14, 2026 | 03:13 PM IST
NEET UG 2026 Admit Card: आवश्यक दस्तावेज
निम्नलिखित दस्तावेजों के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी:
(1) प्रिंटेड नीट यूजी 2026 पुनर्परीक्षा प्रवेश पत्र
(2) मूल वैध फोटो पहचान पत्र - आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट
(3) प्रवेश पत्र पर मौजूद फोटो के समान पासपोर्टसाइट का एक फोटो।
June 14, 2026 | 02:04 PM IST
NTA NEET UG 2026 Admit Card Live Updates: शहर की सूचना पर्ची उपलब्ध है
रीनीट एडमिट कार्ड 2026 जारी करने से पहले एनटीए ने 7 जून को सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की। नीट यूजी सिटी स्लिप 2026 में उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्र के लिए आवंटित शहर की जानकारी दी गई थी, जिससे छात्रों को यात्रा की व्यवस्था पहले से करने में मदद मिल सके।
June 14, 2026 | 01:04 PM IST
re neet admit card 2026: रीनीट रिपोर्टिंग टाइम
रीनीट 2026 में उपस्थित होने वाले प्रत्येक उम्मीदवार के एडमिट कार्ड पर रिपोर्टिंग समय और गेट बंद होने का समय अंकित होगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा स्थल पर समय से काफी पहले पहुंच जाएं, क्योंकि गेट बंद होने के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
June 14, 2026 | 11:59 AM IST
national testing agency: रीनी एडमिट कार्ड विवरण
नीट एडमिट कार्ड में में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर छात्रों को जल्द से जल्द एनटीए की हेल्पलाइन से संपर्क करना चाहिए। प्रवेश पत्र मेंनिम्नलिखित जानकारी जांच सकते हैं:
- उम्मीदवार का नाम
- आवेदन संख्या
- परीक्षा केंद्र
- परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र का पता (आदि)।
June 14, 2026 | 11:18 AM IST
neet admit card 2026: आवश्यक दस्तावेज
रीनीट 2026 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निम्नलिखित दस्तावेज लाने होंगे:
- रीनीट एडमिट कार्ड 2026
- मूल फोटो पहचान पत्र
June 14, 2026 | 11:18 AM IST
NEET Admit Card 2026 Live: नीट एडमिट कार्ड कब आएगा?
एनटीए ने अभी तक नीट रीएग्जाम 2026 के एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि और समय की पुष्टि नहीं की है। परीक्षा एजेंसी जल्द ही रीनीट एडमिट कार्ड 2026 जारी करेगा।
अगली खबर
]DU SOL Admissions 2026: डीयू के ओपन लर्निंग कैंपस में विदेशी भाषा सहित कई प्रोफेशनल कोर्सों में प्रवेश शुरू
ये प्रोग्राम जर्मन, फ्रेंच, स्पेनिश, इटैलियन, पुर्तगाली, चीनी, जापानी और कोरियाई भाषाओं में दिल्ली विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ जर्मनिक एंड रोमांस स्टडीज और डिपार्टमेंट ऑफ ईस्ट एशियन स्टडीज़ के सहयोग से पेश किए जा रहे हैं।
Abhay Pratap Singh | 7 mins readविशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार