Trusted Source Image

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट वेबसाइट क्रैश होने पर SMS पर भी चेक कर सकेंगे नतीजे

Saurabh Pandey | March 23, 2026 | 01:19 PM IST | 1 min read

राजस्थान बोर्ड के अधिकारी जल्द ही कक्षा 10वीं के बोर्ड परिणाम घोषित करने की तिथि और समय की घोषणा करेंगे। परिणाम पहले बोर्ड द्वारा एक आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किए जाएंगे, जिसके बाद वेबसाइट पर परिणाम देखने का लिंक सक्रिय हो जाएगा।

आरबीएसई 10वीं की मार्कशीट 2026 बोर्ड द्वारा भेजी जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आरबीएसई 10वीं की मार्कशीट 2026 बोर्ड द्वारा भेजी जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) द्वारा राजस्थान बोर्ड माध्यमिक (10वीं) रिजल्ट जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। बोर्ड के ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर स्टूडेंट्स को रोल नंबर तैयार रखने की सलाह दी गई है।

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट शिक्षा मंत्री एवं बोर्ड अध्यक्ष की उपस्थिति में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ऑनलाइन घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होते ही डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in एवं rajresults.nic.in पर एक्टिव हो जाएगा।

वेबसाइट क्रैश होने पर एसएमएस पर रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा होने पर आमतौर पर वेबसाइट काम नहीं करती है। ऐसी स्थिति में छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। छात्र अपना रिजल्ट एसएमएस की माध्यम से भी चेक कर सकेंगे।

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 मैसेज के माध्यम से चेक करने के लिए छात्रों को अपने मोबाइल फोन के इनबॉक्स में RJ10 लिखकर 5676750 पर भेजना होगा। इसके बाद इनबॉक्स में रिजल्ट भेज दिया जाएगा।

आरबीएसई 10वीं की मार्कशीट विवरण

आरबीएसई 10वीं की मार्कशीट 2026 बोर्ड द्वारा भेजी जाएगी। छात्र अपने-अपने स्कूल से मूल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं। मार्कशीट में छात्रों का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, पूर्णांक, सभी विषयों में प्राप्त अंक, पास या फेल और ग्रेड/ डिवीजन दर्ज होगा।

Also read RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 28 मार्च तक जारी होने की संभावना

Rajasthan Board 10th Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले बीएसईआर की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. आरबीएसई 10वीं परिणाम 2026 शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
  4. रिजल्ट में प्रदर्शित सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक सत्यापित करें और फिर सबमिट पर क्लिक करें।
  5. अब अंत में अपना परिणाम डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट ले लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications