RBSE 5, 8 Re-Exam Datesheet 2024: राजस्थान बोर्ड 5वीं-8वीं री-एग्जाम डेटशीट जारी,देखें पूरा कार्यक्रम
Saurabh Pandey | June 1, 2024 | 06:44 PM IST | 1 min read
आरबीएसई कक्षा 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड शाला प्रमुख, जन शिक्षा केंद्र प्रभारी, बीआरसी, डीपीसी के लॉगिन पोर्टल पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
नई दिल्ली : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की तरफ से कक्षा 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा के लिए टाइम टेबल 2024 जारी किया गया है। इससे पहले बोर्ड की तरफ से सभी सरकारी, प्राइवेट, अनुदान प्राप्त शालाओं एवं मदरसों के 5वीं और 8वीं का रिजल्ट घोषित किया जा चुका है। इन परीक्षाओं में न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक प्राप्त नहीं करने वाले एवं मुख्य परीक्षा में गैर हाजिर रहने वाले परीक्षार्थियों को पुन: परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जा रहा है।
राज्य शिक्षा केंद्र, राजस्थान की तरफ से 5वीं और 8वीं के लिए जारी पुन: परीक्षा शेड्यूल के मुताबिक परीक्षाएं 3 जून से शुरू होंगी और 8 जून को समाप्त होंगी। आरबीएसई कक्षा 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड शाला प्रमुख, जन शिक्षा केंद्र प्रभारी, बीआरसी, डीपीसी के लॉगिन पोर्टल पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र केवल जन शिक्षा केंद्र स्तर पर होंगे। अगर किसी जिले के परीक्षा केंद्र पर 500 से ज्यादा परीक्षार्थी होंगे, तो उस स्थिति में राज्य शिक्षा केंद्र की अनुमति के बाद दूसरी परीक्षा केंद्र बनाया जा सकता है।
RBSE 5th Datesheet 2024: राजस्थान बोर्ड 5वीं डेटशीट
|
तारीख |
दिन |
विषय |
|---|---|---|
|
03 जून 2024 |
सोमवार |
हिंदी - (एससीईआरटी हिंदी) - (एनसीईआरटी) अंग्रेजी - (एससीईआरटी) अंग्रेजी - (एनसीईआरटी) उर्दू मराठी |
|
04 जून 2024 |
मंगलवार |
गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधित के लिए) |
|
05 जून 2024 |
बुधवार |
अंग्रेजी - (एससीईआरटी) अंग्रेजी - (एनसीईआरटी) (हिंदी, ऊर्दू, मराठी के लिए) हिंदी - (एससीईआरटी) हिंदी - (एनसीईआरटी) (जिनकी पहली भाषा अंग्रेजी हैं) |
|
06 जून 2024 |
गुरुवार |
पर्यावरण अध्ययन |
|
07 जून 2024 |
शुक्रवार |
अतिरिक्त भाषा- हिंदी संस्कृत उर्दू पंजाबी (उर्दू एवं मराठी के लिए) |
RBSE 8th Datesheet 2024: राजस्थान बोर्ड 8वीं डेटशीट
|
तारीख |
दिन |
परीक्षा |
|---|---|---|
|
03 जून 2024 |
सोमवार |
प्रथम भाषा - हिंदी - (एससीईआरटी हिंदी) - (एनसीईआरटी) अंग्रेजी - (एससीईआरटी) अंग्रेजी - (एनसीईआरटी) उर्दू मराठी |
|
04 जून 2024 |
मंगलवार |
गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधित के लिए) |
|
05 जून 2024 |
बुधवार |
अंग्रेजी - (एससीईआरटी) अंग्रेजी - (एनसीईआरटी) (हिंदी, ऊर्दू, मराठी के लिए) हिंदी - (एससीईआरटी) हिंदी - (एनसीईआरटी) (जिनकी पहली भाषा अंग्रेजी हैं) |
|
06 जून 2024 |
गुरुवार |
विज्ञान |
|
07 जून 2024 |
शुक्रवार |
संस्कृत - (एससीईआरटी) संस्कृत - (एनसीईआरटी) हिंदी उर्दू मराठी उड़िया पंंजाबी गुजराती |
|
08 जून 2024 |
शनिवार |
सामाजिक विज्ञान |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई