RBI Officer Grade B Admit Card 2026: आरआरबी ऑफिसर ग्रेड बी एडमिट कार्ड जारी, फेज-1 परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | June 5, 2026 | 02:57 PM IST | 2 mins read
आरआरबी ऑफिसर ग्रेड बी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 5 जून को आरबीआई ऑफिसर ग्रेड बी भर्ती 2026 के लिए चरण-1 डीआर जनरल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in के माध्यम से आरआरबी ग्रेड बी फेज 1 एडमिट कार्ड 2026 जांच सकते हैं।
आरआरबी ऑफिसर ग्रेड बी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आरबीआई ग्रेड बी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 के साथ उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर वैध फोटो पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और दिव्यांग सर्टिफिकेट (यदि लागू हो) लाना अनिवार्य है।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, आरबीआई ग्रेड बी 2026 चरण-1 की परीक्षा सामान्य पदों के लिए 13 जून को और डीईपीआर एवं डीएसआईएम पदों के लिए 14 जून को आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पद के लिए एडमिट कार्ड अलग-अलग जारी किए जाएंगे।
आरबीआई ग्रेड बी एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, श्रेणी, परीक्षा का नाम (आरबीआई ग्रेड बी चरण 1), परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता और परीक्षा दिवस निर्देश जांच सकते हैं।
आरबीआई ग्रेड बी ऑफिसर चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा (Phase-1), मुख्य परीक्षा (Phase-2) और साक्षात्कार (Interview) चरण शामिल है। आरबीआई ग्रेड बी फेज 1 परीक्षा 2026 में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 60 ग्रेड बी के पद भरे जाएंगे।
कुल रिक्तियों में से जनरल के 40 पद और डीईपीआर एवं डीएसआईएम के 10-10 पद शामिल हैं। फेज-1 और फेज-2 दोनों में सफल उम्मीदवार ही साक्षात्कार चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए आरबीआई करियर्स पोर्टल opportunities.rbi.org.in पर विजिट कर सकते हैं।
RBI Officer Grade B Phase-1 Admit Card 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आरबीआई ग्रेड बी फेज 1 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक https://opportunities.rbi.org.in/Scripts/CallLetters.aspx पर जाएं।
- होमपेज पर, ऑफिसर ग्रेड बी फेज -1 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आरबीआई ऑफिसर ग्रेड बी फेज 1 एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए स्पष्ट प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार