‘अच्छे स्कूल प्रकाश स्तंभ जैसे होते हैं, जो हर राह को रोशन करते हैं’ - आरएमएस के शताब्दी समारोह में अखिलेश
Abhay Pratap Singh | September 7, 2025 | 04:57 PM IST | 2 mins read
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल (RMS) के 100 साल पूरे होने पर 6 सितंबर को दिल्ली से आई कार रैली आगरा पहुंची थी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल (RMS) के 100 साल पूरे होने पर आयोजत शताब्दी समारोह को लेकर आगरा पहुंची कार रैली में आरएमएस के पूर्व छात्र व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शामिल हुए। उन्होंने कहा, अच्छे स्कूल प्रकाश स्तंभ जैसे होते हैं, जो हर राह को रोशन करते रहते हैं।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, मिलिट्री स्कूल ने सिखाया कि जीवन में हार मानना विकल्प नहीं है। जीवन के हर चढ़ाव-उतार में ‘नेवर-गिवअप’ का मंत्र भी वहीं से मिला है। नेतृत्व का असली अर्थ भी उन्होंने स्कूल से ही सीखा है। इस दौरान यादव ने पूर्व छात्रों और अपने सहपाठियों से भी मुलाकात की।
उन्होंने आगे कहा कि, मिलिट्री स्कूल में ही हमने दोस्ती निभाना और साथ देना सीखा है। हम सभी अलग-अलग प्रोफेशन में होने के बाद भी हमारे इमोशन हमें यहां खींच लाए हैं। अखिलेश ने बताया कि लोकसभा में भी ऐसे बहुत कम लोग ही होंगे, जिन्होंने किसी बहाने से अपने स्कूल को याद किया होगा।”
अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “बचपन की यादें होती हैं, यादों का बचपन नहीं होता वो उम्र के साथ-साथ बड़ी होती जाती हैं। अपने स्कूल के शताब्दी समारोह में आकर अपनत्व का ही नहीं, जिम्मेदारी का भी गहरा एहसास हुआ।”
आगे लिखा, “अच्छे स्कूल प्रकाश स्तंभ जैसे होते हैं जो जीवन में हमेशा, हर राह को रोशन करते रहते हैं। ऐसे शिक्षालय, शिक्षक एवं शिक्षा के लिए हृदय से आभार जिसने देशप्रेम, अनुशासन, मानवता, सौहार्द, करुणा और जनसेवा का शाश्वत पाठ पढ़ाया।”
मिलिट्री स्कूल के 100 साल पूरे होने पर 6 सितंबर को दिल्ली से आई कार रैली आगरा पहुंची थी। आरएमएस शताब्दी समारोह कार रैली में मुख्य अतिथि के रूप में थलसेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र सिंह शामिल हुए। वहीं, आरएमएस के पूर्व छात्र रहे कर्नल जीएम खान ने बताया कि स्कूल की नींव 1925 में अंग्रेजों ने हिमाचल प्रदेश के चैल (शिमला) में रखा थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच