RSK MP Result 2026: एमपी बोर्ड 5वीं में 95.14% 8वीं में 93.83 फीसदी विद्यार्थी पास, स्कूलवाइज परफॉर्मेंस जानें
Saurabh Pandey | March 25, 2026 | 04:56 PM IST | 1 min read
मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र की कक्षा 5 और कक्षा 8 की परीक्षा 2026 के परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना रोल नंबर/समग्र आईडी और कैप्चा का उपयोग करके परिणाम देख सकते हैं और ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र ने एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर rskmp.in उपलब्ध है। कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए छात्र, अभिभावक और संरक्षक आरएससीएमपी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख और मार्कशीट डाउनलोड सकते हैं।
एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं के परिणाम डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समग्र आईडी/रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
mp board class 5th result 2026: 5वीं के स्कूलों का परफॉर्मेंस
एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षा में कुल 95.14 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। इनमें शासकीय स्कूलों में 95.40 प्रतिशत, गैरशासकीय स्कूलों में 94.79 प्रतिशत, मदरसों में 82.42 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
rskmp result 8th class 2026: 8वीं के स्कूलों का परफॉर्मेंस
एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा में कुल 93.83 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। इनमें शासकीय स्कूलों में 93.03 प्रतिशत, अशासकीय स्कूलों में 95.20 प्रतिशत, मदरसों में 80.81 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
mp board result 2026: 5वीं-8वीं की परीक्षा कब हुई थी?
मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होकर 26 फरवरी, 2026 को समाप्त हुई। वहीं कक्षा 8वीं की परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी, 2026 को समाप्त हुई। परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी