Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026: राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती आवेदन की लास्ट डेट कल

Saurabh Pandey | October 12, 2026 | 12:59 PM IST | 1 min read

राजस्थान में सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल 13 अक्टूबर 2026 है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के तहत राजस्थान के टीएसपी और नॉन-एसपी क्षेत्रों में सफाई कर्मचारियों के कुल 24,752 पद भरे जाएंगे। (इमेज-एआई जेनरेटेड)

नई दिल्ली : राजस्थान के 183 नगरीय निकायों में संविदा सफाई कर्मचारी के कुल 24,752 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि कल समाप्त हो रही है। इससे पूर्व में आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 सितंबर 2026 निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 13 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है। उम्मीदवार, आधिकारिक भर्ती पोर्टल Isg.rajasthan.gov.in के जरिए अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए 1 जनवरी 2026 के अनुसार उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र सीमा 21 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए। भर्ती नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए उम्मीदवारों को राजस्थान का निवासी होना चाहिए। साथ ही सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करने का एक साल का अनुभव होना चाहिए। पढ़ा-लिखा होना जरूरी नहीं है।

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
जनरल, अनारक्षित वर्ग
600 रुपये
ओबीसी, एससी, एसटी
400 रुपये
दिव्यांग
400 रुपये

Also read NICL AO Recruitment 2026: एनआईसीएल में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर पदों पर भर्ती, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया जानें

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Isg.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. अगर आपने वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) नहीं किया है, तो पहले इसे पूरा करें।
  3. भर्ती के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें और जरूरी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  4. अपनी लॉगिन डिटेल्स की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें।
  5. आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
  6. अब मांगे गए दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  7. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  8. अंत में फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को ध्यान से चेक करें और आवेदन सबमिट करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]