RSSB VDO Final Answer Key 2025: आरएसएसबी वीडीओ फाइनल आंसर की पीडीएफ rssb.rajasthan.gov.in पर जारी
Santosh Kumar | December 23, 2025 | 03:56 PM IST | 1 min read
उम्मीदवारों को 18 से 20 नवंबर तक वीडीओ आंसर की पर आपत्तियां सबमिट करने का मौका दिया गया। 30 सवालों पर कुल 1224 आपत्तियां मिलीं।
नई दिल्ली: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (आरएसएसबी) ने ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) भर्ती परीक्षा 2025 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। आरएसएसबी वीडीओ फाइनल आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिससे उम्मीदवार अपने जवाबों को सही से वेरिफाई कर सकते हैं। वीडीओ परीक्षा 2 नवंबर को आयोजित की गई, जिसमें कुल 850 वैकेंसी के लिए लाखों उम्मीदवार शामिल हुए।
आरएसएसबी वीडीओ प्रोविजनल आंसर की 12 नवंबर को जारी की गई, और आपत्तियां सबमिट करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, अब फाइनल आंसर की जारी की गई है। आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद फाइनल की में बदलाव किए गए हैं।
RSSB VDO Final Answer Key 2025: 30 सवालों पर कुल 1224 आपत्तियां
बोर्ड ने फाइनल आंसर-की से एक सवाल हटा दिया है। उम्मीदवारों को 18 से 20 नवंबर तक आपत्तियां सबमिट करने का मौका दिया गया। 30 सवालों पर कुल 1224 आपत्तियां मिलीं। इन आपत्तियों के आधार पर नतीजे तैयार किए गए।
आरएसएसबी ने 19 दिसंबर को विलेज डेवलपमेंट ऑफिसर (वीडीओ) भर्ती परीक्षा 2025 के नतीजे जारी किए। राजस्थान वीडीओ रिजल्ट 2025 ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध हैं।
Rajasthan VDO Result 2025: 28 दिसंबर तक भरें स्क्रूटनी फॉर्म
राजस्थान वीडीओ परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार मेरिट लिस्ट पीडीएफ में रोल नंबर देखकर सिलेक्शन स्टेटस चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ-साथ बोर्ड ने 2025 के लिए कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं।
राजस्थान वीडीओ भर्ती के लिए पात्रता जांच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का विस्तृत शेड्यूल और गाइडलाइंस अलग से जारी की जाएंगी। स्क्रूटनी फॉर्म भरने का लिंक 22 दिसंबर से एक्टिव कर दिया गया है, जो 28 दिसंबर तक सक्रिय रहेगा।
अगली खबर
]RSSB Recruitment 2025: जमादार भर्ती के लिए पदों की संख्या बढ़ी; आयुष ऑफिसर के ऑफलाइन एडमिट कार्ड आज से उपलब्ध
पहले कुल 72 पद थे, जिनमें से 64 पद नॉन-शेड्यूल्ड एरिया के लिए और 8 पद शेड्यूल्ड एरिया के लिए थे। अब विभाग ने पदों की संख्या बढ़ाकर कुल 89 कर दी है। इस संबंध में अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी की गई है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा