RSSB TBT Mock Test 2026: आरएसएसबी टैबलेट-बेस्ड मॉक टेस्ट 6 अगस्त को होगा, गूगल फॉर्म के जरिए आवेदन कल से शुरू
Santosh Kumar | July 31, 2026 | 02:25 PM IST | 1 min read
परीक्षा 6 अगस्त को दो पालियों में आयोजित की जाएगी: पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने उम्मीदवारों को टैबलेट-आधारित परीक्षा (टीबीटी) के तरीके से परिचित कराने के लिए मॉक टेस्ट आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह मॉक टेस्ट 6 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। बोर्ड यह कदम पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने और आधुनिक परीक्षा प्रणाली को अपनाने की दिशा में उठा रहा है। आरएसएसबी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर परीक्षा शेड्यूल जारी किया है।
जो उम्मीदवार टीबीटी टेस्ट में वॉलंटियर के तौर पर शामिल होना चाहते हैं, वे 1 से 3 अगस्त के बीच गूगल फॉर्म (forms.gle/qo4V6iWtuUGLGfwt7) भरकर रजिस्टर कर सकते हैं। चयन परीक्षा केंद्र की सीट क्षमता के आधार पर होगा।
इसके लिए कोई यात्रा भत्ता या अन्य भुगतान नहीं दिया जाएगा। परीक्षा 6 अगस्त को दो पालियों में आयोजित की जाएगी: पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी।
Also read RSSB Computer Instructor Exam Schedule 2026: राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी
परीक्षा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खवास जी का बाग, दुर्गापुरा, जयपुर में टीबीटी-कम-ओएमआर मोड में होगी। चुने गए उम्मीदवारों के ई-एडमिट कार्ड 5 अगस्त को शाम 5 बजे तक उनके ईमेल आईडी पर भेज दिए जाएंगे।
उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा और अपने साथ ओरिजिनल पहचान पत्र और नीला बॉलपॉइंट पेन लाना होगा। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
अगली खबर
]RRB Group D Admit Card 2026: आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड सभी क्षेत्रीय पोर्टल पर जारी, 3 अगस्त से एग्जाम
उम्मीदवार अब 3 से 21 अगस्त तक होने वाले आरआरबी ग्रुप डी लेवल-1 कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के लिए अपने संबंधित आरआरबी पोर्टल से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी-1 परीक्षा 22,195 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार