RSSB Patwari Admit Card 2025: आरएसएसबी पटवारी एडमिट कार्ड कल होगा जारी, परीक्षा तिथि 17 अगस्त, जानें टाइमिंग
Santosh Kumar | August 12, 2025 | 02:48 PM IST | 2 mins read
आरएसएसबी पटवारी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट या एसएसओ पोर्टल पर जाना होगा।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख की घोषणा कर दी है। वेबसाइट पर जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, राजस्थान पटवारी एडमिट कार्ड 2025 का लिंक कल यानी 13 अगस्त 2025 को आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा। राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 परीक्षा 17 अगस्त 2025 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
इस भर्ती के माध्यम से राजस्थान में 3,183 नॉन-टीएसपी और 522 टीएसपी क्षेत्रों में कुल 3,705 रिक्तियां भरी जाएंगी। परीक्षा की पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।
आरएसएसबी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट या एसएसओ पोर्टल पर जाना होगा। उम्मीदवारों को अपनी एसएसओ आईडी, पासवर्ड या आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
RSSB Patwari Admit Card 2025: एडमिट कार्ड विवरण
उत्तर पुस्तिका की कार्बन कॉपी, जिसे परीक्षार्थी को अपने साथ ले जाने की अनुमति है, परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी करने की संपूर्ण प्रक्रिया पूरी होने तक सुरक्षित रखनी होगी और बोर्ड द्वारा मांगे जाने पर प्रस्तुत करनी होगी।
राजस्थान पटवारी एडमिट कार्ड 2025 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का विवरण, शिफ्ट का समय और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी होगी। इसे डाउनलोड करके कम से कम दो से तीन प्रतियों में प्रिंट करना होगा।
Also read Rajasthan SI Recruitment 2025: राजस्थान एसआई भर्ती पंजीकरण शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क जानें
Rajasthan Patwari Admit Card: एग्जाम रिपोर्टिंग टाइम
अभ्यर्थियों को आरएसएसबी परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र और एक हालिया पासपोर्ट आकार का फोटो लाना होगा। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सख्त वर्जित हैं।
अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से 2 घंटे पहले पहुंचें ताकि चेकिंग के बाद समय पर अपनी सीट पर बैठ सकें। परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले तक ही प्रवेश की अनुमति होगी, उसके बाद गेट बंद कर दिया जाएगा।
अगली खबर
]RRB Paramedical Result 2025: आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ रिजल्ट घोषित, डीवी के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी
परिणाम के साथ, बोर्ड ने कटऑफ अंक और दस्तावेज सत्यापन (डीवी) के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट, जैसे rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना परिणाम और कटऑफ अंक देख सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा