Santosh Kumar | August 12, 2025 | 01:51 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार अपने पंजीकरण संख्या, जन्मतिथि और कैप्चा कोड का उपयोग करके अपने आरआरबी स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। पैरामेडिकल भर्ती परीक्षा 28 से 30 अप्रैल तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। परिणाम के साथ, बोर्ड ने कटऑफ अंक और दस्तावेज सत्यापन (डीवी) के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट, जैसे rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना परिणाम और कटऑफ अंक देख सकते हैं।
उम्मीदवार अपने पंजीकरण संख्या, जन्मतिथि और कैप्चा कोड का उपयोग करके अपने आरआरबी स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध हैं, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर और अन्य विवरण शामिल हैं।
क्षेत्र और श्रेणी के अनुसार कटऑफ अंक अलग-अलग जारी किए गए हैं। आरआरबी पैरामेडिकल 2025 भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को अब दस्तावेज सत्यापन (डीवी) और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
ई-कॉल लेटर में उल्लिखित स्थान पर दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा और अगले दिन मेडिकल टेस्ट आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट के लिए 24 रुपये का शुल्क देना होगा, जो अंतिम चयन के लिए अनिवार्य है।
डीवी पूरा होने के बाद, उम्मीदवारों को अगले दिन बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में स्थित किसी निर्दिष्ट रेलवे अस्पताल में चिकित्सा परीक्षा के लिए भेजा जाएगा। डीवी के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले प्रमाण पत्र अंग्रेजी या हिंदी में होने चाहिए।
इसके अलावा, दस्तावेज सत्यापन की तिथि पर अपने मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत न करने पर उम्मीदवारों को कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। साथ ही इसमें अनुपस्थित रहने वाले उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
दस्तावेज सत्यापन के लिए चुने गए उम्मीदवारों के लिए आरआरबी पैरामेडिकल कटऑफ अंक (100 अंकों में से) नीचे दी गई तालिका में दिए गए हैं-
श्रेणी संख्या | रेलवे इकाई | जनरल | एससी | एसटी | ओबीसी | ईडबल्यूएस | ईएसएम | आर-एलडी |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|
6 | एनआर | 82.97872 | 75.88652 | — | — | — | — | — |
7 | एनआर | 67.68707 | 59.18367 | 43.53742 | 63.60544 | 63.94558 | 56.12245 | 53.40136 |
9 | एनआर | 63.19445 | — | — | — | — | — | — |
10 | एनआर | 80.95238 | — | 65.30612 | 76.19048 | — | 54.76191 | 59.86395 |
11 | एनआर | 74.19355 | 70.68245 | 57.34767 | — | — | 43.8875 | — |
12 | एनआर | 61.85567 | — | — | 58.41925 | — | — | — |
16 | एनआर | — | — | — | 75.5102 | — | — | 52.04082 |
19 | एनआर | 65.66667 | — | — | — | — | — | — |